Raipur: नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी जितेन्द्र खेतान को दबोचा

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी जितेन्द्र खेतान (36) को गिरफ्तार किया है.
The police caught the accused.

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी जितेन्द्र खेतान (36) को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पहले छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं, नवजात बच्चों की अवैध खरीद-फरोख्त की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दिया था. प्राथमिक जांच के दौरान इस गिरोह के तार अन्य राज्यों से जुड़े होने की बात भी सामने आई है.

पूछताछ में सामने आया नाम

थाना आजाद चौक में दर्ज अपराध क्रमांक 307/2026 के तहत पुलिस मामले की जांच कर रही है. पहले गिरफ्तार आरोपी कृतिका साहू और अन्य महिला आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि कृतिका ने एक नवजात बच्ची जितेन्द्र खेतान को बेची थी. इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

बच्ची के वैध दस्तावेज नहीं मिले

पुलिस ने आरोपी से बच्ची के वैधानिक दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश कर विधिवत दस्तयाब किया गया. फिलहाल बच्ची की सुरक्षा और संरक्षण के लिए उसे मातृछाया में रखा गया है.

अन्य बच्चों की खरीद-बिक्री की भी जांच

पूछताछ में जितेन्द्र खेतान के अन्य नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री में शामिल होने के तथ्य भी सामने आए हैं. पुलिस के अनुसार, इस गतिविधि को आरोपी गीतिका नाग और कृतिका साहू के माध्यम से अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली है. पुलिस अब अन्य बच्चों की खरीद-बिक्री और पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें