Vistaar NEWS

Bastar News: बस्तर में बिजली विभाग का अभियान, सरकारी दफ्तरों के 439 कनेक्शन काटे, 1 अरब से ज्यादे का बकाया

The electricity supply to the government office was disconnected

सरकारी ऑफिस के बिजली काटे गए

Bastar News: बस्तर में शासकीय विभागों पर लंबे समय बकाया बिजली बिल को लेकर विद्युत विभाग ने अब सख्त रुख अपना लिया है. बकाया राशि जमा नहीं करने वाले शासकीय कार्यालयों के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

1.72 अरब रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया

पूरे संभाग में शासकीय कार्यालयों पर 1.72 अरब रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है. विद्युत कंपनी के डिस्कनेक्शन अभियान के तहत बस्तर संभाग के सातों जिलों में बकाया राशि के चलते अब तक 439 शासकीय कनेक्शन काटे जा चुके हैं. इन कनेक्शनों पर एक करोड़ 28 लाख 53 हजार 998 रुपए की राशि बकाया थी.

11 लाख 67 हजार रुपए की वसूली की गई

कार्रवाई के दौरान 50 बकायादार शासकीय विभागों से 11 लाख 67 हजार रुपए की वसूली भी की गई है, हालांकि डिस्कनेक्शन और वसूली की कार्रवाई के बाद भी शासकीय विभागों पर बकाया राशि का आंकड़ा काफी बड़ा है. संभाग के सातों जिलों में शासकीय विभागों के 19 हजार 880 बिजली कनेक्शन हैं.

ये भी पढ़ें-Jagdalpur News: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हाउसिंग बोर्ड निर्माण स्थल से 8 बाल श्रमिक बालिकाओं का किया रेस्क्यू

एक अरब से ज्यादा बिजली बिल बकाया

इन कनेक्शनों पर लगभग एक अरब 72 करोड़ 61 लाख 16 हजार रुपए बिजली बिल बकाया है. लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण विद्युत कंपनी ने अब विभागवार बकाया की समीक्षा कर कार्रवाई तेज कर दी है.

Exit mobile version