Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका ने बस्तर संभाग में चिंता बढ़ा दी है. संभावित खतरे और स्कूली बच्चों को आवागमन में होने वाली परेशानी को देखते हुए संभाग के छह जिलों में 28 अक्टूबर, बुधवार को स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है.
दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत अन्य नेताओं के साथ बस्तर दशहरा के पारंपरिक मुरिया दरबार में शामिल होने जगदलपुर गई थीं. इस दौरान वे सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल हुई और मांझी-चालकियों से बातचीत की. बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ने कई विषयों पर चर्चा की.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और माता रानी से आशीर्वाद मांगा. वहीं दर्शन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुरिया दरबार में शामिल हुईं, जहां उन्होंने बस्तर के आदिवासियों को खूब सराहा.
प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर है. वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और निर्देशों के अनुरूप, इस वर्ष पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में नया सफारी सत्र निर्धारित समय से 12 दिन पूर्व ही शुरू कर दिया गया है.
CG News: बस्तर के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से जारी धर्म परिवर्तन और सदियों पुरानी रूढ़िगत आदिवासी परंपराओं के बीच बढ़ते टकराव के बाद अब ग्राम सभाओं ने सीधे मोर्चा संभाल लिया है.
रायपुर. बस्तर की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोण्डागांव जिले के माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम बरकई निवासी शिल्पकार बानू राम बैद का चयन वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड के लिए किया गया है.
कभी माओवादी हिंसा और संघर्ष की खबरों के लिए सुर्खियों में रहने वाला बस्तर अब अपनी प्राकृतिक और जैविक संपदा के दम पर देश-दुनिया में नई इबारत लिख रहा है.
CG News: विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं में शामिल जोगी बिठाई की रस्म आज जगदलपुर के सिरहासार भवन में विधि-विधान के साथ संपन्न हुई.
बीजापुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है. पश्चिम बस्तर डिवीजन और पड़ोसी राज्य ओडिशा में लंबे समय से सक्रिय रहे 6 कुख्यात माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता हमेशा के लिए छोड़कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है.
CG News: सर्चिंग के दौरान IED को निष्क्रिय करने की कोशिश के दौरान ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आकर CRPF के 4 जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है.