Bastar Schools Closed Today: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है, जिसके कारण नदी-नाले उफान पर हैं और आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित है. मौसम का मिजाज ऐसा है कि कभी धूप निकल रही है, तो कभी अचानक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो जाता है. लगातार हो रही इस भारी बारिश के कारण बस्तर जिला कलेक्टर नही विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है.
भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी का आदेश
बस्तर जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी, प्राइवेट और अनुदान प्राप्त स्कूलों में आज 24 सितंबर 2026 को छुट्टी घोषित की है.
बस्तर जिले में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है, जीसकी वजह से हर जगह पानी भरा हुआ है और आने-जाने के रास्ते भी बंद हैं. इससे विद्यार्थियों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. यही वजह है कि जिला प्रशासन ने आज बस्तर में अवकाश घोषित किया है.
त्रैमासिक परीक्षा अब अगले दिन होगी
वहीं आज कई कक्षाओं की त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन होना था, लेकिन जिला कलेक्टर के अवकाश आदेश के बाद अब यह परीक्षा अगले कार्यदिवस पर आयोजित की जाएगी. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आज स्थगित होने वाली त्रैमासिक परीक्षा, स्कूल खुलने के अगले दिन आयोजित होगी.
ये भी पढ़ें-CG Weather: छत्तीसगढ़ में दिखेगा तूफान अर्नब का असर, IMD का रेड अलर्ट, बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत
बस्तर जिले में हो रही मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है. लगातार हो रही इस भारी बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और कई मुख्य मार्ग बंद होने के कारण वाजाही पूरी तरह ठप हो गई है. इसी स्थिति और जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन और कलेक्टर ने बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है.
