Vistaar NEWS

Bijapur: बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिला नक्सलियों का बारूद बैंक, 6 डंप किए गए ध्वस्त

CG News

नक्सलियों के डंप किए ध्वस्त

Bijapur: बीजापुर जिले के पीड़िया-हिरमगुंडा के जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 199वीं एवं 85वीं वाहिनी और 202 कोबरा बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाकर छह नक्सली डंप बरामद किए हैं.

नक्सलियों के 6 डंप किए गए ध्वस्त

आसूचना के आधार पर 22 जुलाई को चलाए गए अभियान में जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर चरणबद्ध तरीके से सर्च ऑपरेशन संचालित किया. तलाशी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए छह माओवादी डंप मिले. सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार यह विस्फोटक सामग्री भविष्य में सुरक्षाबलों की आवाजाही वाले मार्गों पर आईईडी बिछाने और बड़े हमलों को अंजाम देने के उद्देश्य से सुरक्षित रखी गई थी.

नेटवर्क ध्वस्त करने पर ध्यान केंद्रित

हिरमगुंडा और पीड़िया का इलाका कभी माओवादियों का मजबूत आधार क्षेत्र माना जाता था। लगातार सुरक्षा अभियानों, नए सुरक्षा शिविरों और प्रशासन की बढ़ती पहुंच के कारण इस क्षेत्र में माओवादी प्रभाव पूरी तरह समाप्त हो चुका है. अब सुरक्षा बलों का अभियान जंगलों में छिपे हथियारों और विस्फोटकों के नेटवर्क को भी पूरी तरह ध्वस्त करने पर केंद्रित है. अभियान के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में एमबीए छात्र से आधी रात लूट, डंडे से युवक पर किया हमला, फिर मोबाइल लूटकर दौड़ाया

Exit mobile version