Vistaar NEWS

CG Anganwadi Bharti: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकताओं और सहायिकाओं के पदों पर भर्ती शुरू, जल्दी करें आवेदन

cg aanganwadi

cg aanganwadi

CG Anganwadi Bharti: सुकमा: छत्तीसगढ़ में नौकरी ढूंढ रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायकों के कई खाली पदों पर भर्ती करने जा रही है. भर्ती के लिए आवेदन 25 अगस्त से शुरू हो चुके हैं. राज्य की महिलाओं को सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है.  इच्छुक महिलाएं ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल से ऑनलाइन अप्लाई कर सकती हैं.

इतने पदों पर होनी है भर्ती

बता दें, एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के खाली पदों पर भर्ती के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. गौरतलब है, यह भर्ती प्रक्रिया जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जाएगी .

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद ग्राम पेन्टाचिमली के तुमलगुड़ा, उरसांगल 2, गोंदपल्ली के मण्डीमरका 02 व 03, कोण्डासांवली 01, मेड़वाही के मेड़वाही 3 व तारलागुड़ा के बैनपल्ली वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के पद ग्राम पेन्टाचिमली के मिचीगुड़ा व टेकलगुड़ा, तारलागुड़ा के कलाईगुड़ा, सिलगेर के सिलगेर 2, ताड़मेटला के ताड़मेटला 02 केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी.

ऐसे करें अप्लाई

इच्छुक महिलाएं 25 अगस्त 2026 से 08 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से महिला एवं बाल विकास की ई-भर्ती वाली साइट पर जाकर पर आवेदन कर सकती हैं. https://aww.e-bharti.in/bharti इस लिंक पर क्लिक करके महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय अथवा संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:नेपाल में जल प्रलय के बाद PM Modi ने बालेन शाह को दिया मदद का भरोसा, बॉर्डर से सटे यूपी-बिहार के जिलों में खतरा

Exit mobile version