CG Anganwadi Bharti: सुकमा: छत्तीसगढ़ में नौकरी ढूंढ रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायकों के कई खाली पदों पर भर्ती करने जा रही है. भर्ती के लिए आवेदन 25 अगस्त से शुरू हो चुके हैं. आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.