Vistaar NEWS

अमेरिका वाला ये फल हो रहा बस्तर में! क्या है इसका नाम ?

फलों का राजा आम तो आपने खाया ही होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि अमेरिका में होने वाले फल Lemon Drop Mangosteen अब बस्तर के जगदलपुर में हो रहा है. ट्रीमैन के नाम से जाने जाने वाले सम्पत झा ने शौकिया तौर पर अपने खेत में Lemon Drop Mangosteen का एक पौधा लगाया. विस्तार न्यूज से बातचीत में सम्पत झा ने बताया कि इसका पौधा वे केरल के नर्सी से लाए थे. इससे पहले उन्होंने अपने खेत में 2.50 लाख रुपए किलो बिकने वाला आम मियाजाकी उगा चुके है.

Lemon Drop Mangosteen के बारे में उक्त कृषक ने बताया कि इसे फलो की रानी Mangosteen होती है, लेकिन ये Lemon Drop Mangosteen है जो पीले रंग का होता है, हालांकि दोनो फलों का साइंटिफिक नाम Garcinia mangostana ही है. ये अमेरिका समेत अन्य देशों में होता है.

कैसा होता है इसका टेस्ट, क्या है इसके फायदे ?

लेमन ड्रॉप मैंगोस्टीन (Lemon Drop Mangosteen) छोटे आकार का फल होता है, जिसकी लंबाई औसतन 2 से 3 सेंटीमीटर होती है. इसका आकार गोल, चपटा या अंडाकार होता है. इसकी त्वचा पतली, चिकनी और चमकदार होती है. हल्का दबाने पर यह थोड़ी लचीली महसूस होती है. इसके छिलके को आसानी से निकाला जा सकता है, हालांकि यह आमतौर पर छोटे-छोटे टुकड़ों में निकलता है. पकने पर इसका छिलका पीले-नारंगी, लाल-नारंगी और गहरे नारंगी रंग का हो जाता है, जिस पर हल्के धब्बे होते हैं.

देंखे Video

सम्पत झा बताते हैं कि इसे खोलने पर सफेद रंग का गूदा (पल्प) निकलता है खट्टा-मीठा रसीला होता है. स्वाद में ये अनानास व नींबू के मिश्रण जैसा होता है. यह फल मुख्य रूप से जून से सितंबर के बीच होता है. कृषक ने बताया कि मैक्सिको और मध्य अमेरिका के कुछ क्षेत्रों में यह फल साल भर पाया जाता है.

Lemon Drop Mangosteen फलों के फायदों की बात करें तो यह पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए फाइबर का अच्छा स्रोत है. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इसमें विटामिन सी और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए विटामिन बी पाया जाता है.

विभिन्न देशों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है इसे

Exit mobile version