परिसीमन के बाद बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर, लोकसभा सीट 11 से बढ़कर होंगी 17, विधानसभा का आंकड़ा 100 के पार

Chhattisgarh Delimitation Impact: छत्तीसगढ़ में लोकसभा सीटों की संख्या 11 हैं. प्रस्ताव है कि सीटों की संख्या में 50 फीसदी की वृद्धि की जाएगी. इसके बाद ये संख्या 17 हो जाएगी. इस तरह देखा जाए तो 6 सीटें बढ़ जाएंगी.
chhattisgarh loksabha seat increase delimitation impact

परिसीमन के बाद छत्तीसगढ़ में लोकसभा और विधानसभा की सीटों की संख्या बढ़ेगी

Chhattisgarh Delimitation Impact: राजनीति के नक्शे पर छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलने वाली है. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट से परिसीमन के संशोधित विधेयक को मंजूरी मिल गई है. इससे लोकसभा में छत्तीसगढ़ की भागीदारी बढ़ने वाली है. परिसीमन होने के बाद लोकसभा सीटों की संख्या 11 से 17 हो जाएगी. इसके साथ ही राज्य का देश में राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ेगा.

50 फीसदी सीटों की बढोतरी

छत्तीसगढ़ में लोकसभा सीटों की संख्या 11 हैं. प्रस्ताव है कि सीटों की संख्या में 50 फीसदी की वृद्धि की जाएगी. इसके बाद ये संख्या 17 हो जाएगी. इस तरह देखा जाए तो 6 सीटें बढ़ जाएंगी. अंतिम संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण परिसीमन आयोग ही करेगा. सीटों का आकलन आबादी के अनुपात के आधार पर किया जाएगा. वर्तमान में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, कोरबा, सरगुजा, बस्तर, कांकेर और रायगढ़ संसदीय क्षेत्र हैं.

विधानसभा के सदस्यों की संख्या 135 होगी

छत्तीसगढ़ विधानसभा की सदस्य संख्या 90 है यानी राज्य में 90 विधानसभा क्षेत्र हैं. इनमें 50 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो ये 135 हो जाएगी. विधानसभा में प्रतिनिधित्व बढ़ जाएगा. इस तरह देखा जाए तो 45 सीटों की वृद्धि होगी. इसके साथ ही रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव जैसे बड़े शहरों के शहरी क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्रों में वृद्धि आएगी. विधानसभा की सीटों की संख्या बढ़ाने के मामले में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

छत्तीसगढ़ में साल 2028 में विधानसभा चुनाव होना है. इससे पहले परिसीमन होता है या नहीं, फिलहाल अभी तय नहीं हो पाया है. वहीं, 33 फीसदी महिला आरक्षण की बात करें तो इसके लागू होने के बाद हर तीसरी सीट महिला के लिए आरक्षित रहेगी. बढ़ हुई संख्या के आधार पर देखें तो 17 में से लगभग 6 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी. विधानसभा की बात करें तो 135 सीटों में से 45 सीट महिलाओं के लिए रिजर्व होगी.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें