Vistaar NEWS

दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा ग्रामीण BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल, उपसरपंच और पंचों ने भी बदली पार्टी

CG News

450 से ज्यादा ग्रामीण बीजेपी में शामिल

Villagers Join Congress Defection: दंतेवाड़ा जिले के फूलपाड़ गांव में कांग्रेस को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है. कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

पीसीसी संयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में नए लोगों का स्वागत किया गया. ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस में शामिल होने का फैसला बताया. कांग्रेस ने इसे संगठन की मजबूती और क्षेत्र में बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया है.

450 से ज्यादा ग्रामीणों ने क्यों छोड़ा बीजेपी का दामन

इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं. उनका कहना था कि विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे नाराज होकर उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में पार्टी के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है. बड़ी संख्या में ग्रामीणों का कांग्रेस में शामिल होना इसी विश्वास का परिणाम है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में संगठन को और मजबूती मिलेगी.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मोहर्रम को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला, बैंड-बाजा, डीजे पर होगा पूर्ण प्रतिबंध

उपसरपंच और पंचों ने भी बदली पार्टी

कांग्रेस में शामिल होने वालों में उपसरपंच कमलू कड़ती, पंच मनोज मीडियामी, जोगा बारसे, गांव प्रमुख नंदा बारसे, पांडु पोडियम, भीमा मीडियामी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल रहे. इसके अलावा महेश मीडियामी, कोसा कुंजाम, गंगू वट्टी, रमेश वट्टी, मुकेश मीडियामी, भीमा वट्टी (पेरमा) और गोविंदा बारसे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली.

Exit mobile version