Vistaar NEWS

Bastar: बैलाडीला से लोहा चोरी का पर्दाफाश, नाकेबंदी देख 40 टन माल से लदा ट्रक छोड़ भागे तस्कर

CG News

बैलाडीला से लोहा चोरी

CG News: बस्तर में लोहा चोरी का बड़ा पर्दाफाश हुआ है. यहां बैलाडीला की पहाड़ियों से उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क को चोरी करने वाला बड़ा नेक्सेस एक्टिव है. वन विभाग ने सोमवार आधी रात बवेली-भांसी के बीच लौह अयस्क से लदा 10 चक्का ट्रक जब्त किया.

बैलाडीला से लोहा चोरी, 40 टन माल से लदा ट्रक जब्त

तस्करों ने धुरली के जंगल में जेसीबी लगाई. ट्रक में 40 टन ओवरसाइज लौह अयस्क लोड किया. लोहे की कीमत 3.40 लाख आंकी गई. जांच में सामने आया कि बैलाडीला से रायपुर तक अवैध लौह अयस्क परिवहन का नेटवर्क संगठित तरीके से चलता है. शुरुआत जंगल में अवैध खुदाई से होती है.

कैसे होती है तस्करी?

नाकेबंदी देख ट्रक छोड़कर भागे तस्कर

वन विभाग की टीम सोमवार रात सातधार से बचेली की ओर गश्त पर थी. इसी दौरान सड़क पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो और स्कूटी संदिग्ध हालत में एक ट्रक के आगे-पीछे पायलटिंग करते हुए चलती दिखीं. वन अमले ने जैसे ही घेराबंदी कर ट्रक को रुकवाया, स्कॉर्पियो और स्कूटी सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गए. मौका पाकर ट्रक ड्राइवर भी भागने में सफल रहा. जांच करने पर ट्रक में बिना किसी वैध दस्तावेज के 40 टन कौमती ओवरसाइन लौह अयस्क भरा मिला.

ये भी पढ़ें- CG Monsoon Session: विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन, इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Exit mobile version