Vistaar NEWS

Jagdalpur Nizamuddin Special Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! जगदलपुर से सीधे हजरत निजामुद्दीन तक दौड़ेगी समर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

CG News

Train

Summer Special Train Schedule: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. बस्तर और आसपास के यात्रियों के लिए जगदलपुर से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. इससे बस्तर, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के यात्रियों को उत्तर भारत पहुंचने के लिए अतिरिक्त सुविधा भी देगी.

जगदलपुर से हजरत निजामुद्दीन तक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

इन स्टेशनों में होगा स्टापेज

यह ट्रेन कोरापुट, रायपुर, नागपुर और आगरा कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे बस्तर समेत कई इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा. इसके अलावा विशाखापत्तनम से फरीदाबाद के बीच भी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो अरकू, कोरापुट, रायपुर और नागपुर रूट से होकर चलेगी.

रेलवे के अनुसार सभी स्पेशल ट्रेनों में 22 कोच होंगे, जिनमें जनरल, स्लीपर और दिव्यांगजन के लिए विशेष कोच शामिल हैं. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय सारिणी की जानकारी लेकर इस सुविधा का लाभ उठाएं.

ये भी पढ़ें- ट्रेन में चाहिए लोअर बर्थ? टिकट बुकिंग के समय अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स, बढ़ जाएंगे कन्फर्म सीट मिलने के चांस

22 कोच के साथ मिलेगी विशेष सेवा

समर स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे. इनमें 18 स्लीपर क्लास, 2 सामान्य श्रेणी तथा 2 सेकंड क्लास लगेज कम दिव्यांगजन कोच शामिल रहेंगे. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक रेलवे पूछताछ केंद्र या वेबसाइट के माध्यम से ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें. रेलवे के अनुसार इस ट्रेन के लिए आरक्षण जल्द शुरू किया जाएगा.

Exit mobile version