ट्रेन में चाहिए लोअर बर्थ? टिकट बुकिंग के समय अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स, बढ़ जाएंगे कन्फर्म सीट मिलने के चांस
लोअर बर्थ पाने का आसान तरीका
Train Ticket Booking Hacks: लाखों-करोड़ों लोग प्रतिदिन ट्रेन से यात्रा करते हैं. लंबी दूरी की यात्रा के लिए ट्रेन को सबसे सुरक्षित और आरामदायक साधन माना जाता है. अक्सर लोग जब भी लंबी दूरी की यात्रा करते हैं, तो अपनी कन्फर्म टिकट बुक कराते हैं. यात्रा के दौरान ऊपर, मिडिल या लोअर बर्थ कौन-सी मिलेगी यह रेलवे तय करता है. जो लोग अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, उन्हें पता होता है कि लोअर बर्थ कितनी आरामदायक और सुविधाजनक होती है और इसे पाना कितना मुश्किल होता है. बता दें कि इंडियन रेलवे में सीट ऑटोमैटिक तरीके से कन्फर्म होती है, लेकिन कुछ आसान ट्रिक्स हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी मनपसंद सीट आसानी से पा सकते हैं. आइए जानते हैं उन ट्रिक्स के बारे में.
‘विंडो ऑफ एप्लीकेशन’ ऑप्शन का करें इस्तेमाल
जब भी आप आईआरसीटीसी के ऐप्लिकेशन या किसी दूसरे रेलवे प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो बुकिंग के दौरान “Choice of Berth” का ऑप्शन दिखाई देता है. यही वह ऑप्शन है जो आपको लोअर बर्थ दिलाने में मदद कर सकता है. टिकट बुकिंग के समय इस ऑप्शन में “Lower Berth” चुनें. इस प्रक्रिया के दौरान रेलवे प्राथमिकता के आधार पर सीट अलॉट करता है. वहीं अगर पुरुष यात्री की उम्र 60 साल से ज्यादा और महिला यात्री की उम्र 45 साल से ज्यादा है, तो रेलवे उन्हें प्राथमिकता देते हुए लोअर बर्थ देने की कोशिश करता है.
इस ऑप्शन को चुनकर कन्फर्म सीट पाएं
ऑनलाइन टिकट बुकिंग के समय “Book only if at least one lower berth is allotted” का ऑप्शन भी दिखाई देता है. अगर आपको लोअर बर्थ सीट की जरूरत है, तो इस ऑप्शन को जरूर चुनें. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आपको लोअर बर्थ कन्फर्म नहीं होती, तो दूसरी सीट भी बुक नहीं होगी और आपके पैसे भी बच जाएंगे.
सीनियर सिटीजन कोटा को चुनें
- रेलवे उम्रदराज यात्रियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्राथमिकता देता है.
- अगर आपके साथ कोई बुजुर्ग यात्रा कर रहा है, तो सीनियर सिटीजन कोटा का चयन करें.
- जनरल कोटा की तुलना में सीनियर सिटीजन कोटा में लोअर बर्थ मिलने की संभावना काफी ज्यादा होती है.
- लगभग 95 प्रतिशत तक संभावना रहती है कि लोअर बर्थ मिल जाए. इससे आपकी और आपके साथ यात्रा कर रहे बुजुर्ग की यात्रा ज्यादा आरामदायक हो सकती है.
एडवांस बुकिंग कराना बहुत जरूरी
अगर आप चाहते हैं कि आपको लोअर बर्थ सीट आसानी से मिल जाए, तो एडवांस बुकिंग कराना बहुत जरूरी है. जितना पहले आप टिकट बुक करेंगे, उतने ही ज्यादा चांस होंगे कि आपको आपकी मनपसंद सीट मिल जाए. ध्यान रखें कि जिस तारीख को आप यात्रा करने वाले हैं, उससे करीब 120 दिन पहले टिकट बुक कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
TTE से संपर्क करें
- अगर आपको ऑनलाइन टिकट बुक करते समय लोअर बर्थ नहीं मिल पाई है, तो ट्रेन में चढ़ने के बाद टीटीई (TTE) से बात करें.
- रेलवे के नियमों के अनुसार, अगर किसी बुजुर्ग या दिव्यांग व्यक्ति की सीट खाली रह जाती है, तो टीटीई वह सीट आपको अलॉट कर सकता है. इससे आपको सफर में आसानी होगी.