Kedar Kashyap: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर आ रही है. खबर यह है कि, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडंट हो गया है. जी हां, एक्सीडेंट में 1 महिला जवान समेत 4 जवान घायल हुए हैं. मंत्री के पीए और ड्राइवर को भी चोटे आई हैं. वहीं, 4 घायलों को रायपुर रेफर किया गया है.
ऐसे हुआ एक्सीडेंट
दरअसल, आज दोपहर जूनवानी के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी. इसके बाद पीछ से आ रही फॉलो अप वाहन को ठोक दिया. यह बात भी सामने आ रही है कि घटना के वक्त मंत्री भी कार में मौजूद थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काफिले की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
घायलों को रायपुर रेफर किया गया
इस हादसे में मंत्री के पीछे आ रही फॉलोइंग गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है.वहीं, सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया. स्थिति खराब होने पर 4 को रायपुर रेफर कर दिया गया है. मंत्री के पीए अनुराग शर्मा, और ड्राइवर सुनील को भी रायपुर रेफर किया गया है. वहीं, मौके पर काफी भीड़ लग ई थी. पुलिस ने आसपास के माहौल को शांत कराया.
ये भी पढ़ें:युवाओं के भरोसे आगे बढ़ेगी BJP, PM मोदी ने देर रात ‘नवीन’ टीम से मुलाकात कर सौंपा बड़ा टास्क
