Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ में 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती और बस्तर के बच्चों की पढ़ाई के लिए क्या है प्लान? शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया

Vistaar Shiksha Samman

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

Vistaar Shiksha Samman: जगदलपुर में ‘विस्तार न्यूज शिक्षा सम्मान 2026’ का आयोजन हुआ. यह विशेष कार्यक्रम ‘स्व. श्री बलिराम कश्यप’ की स्मृति में आयोजित किया गया. जिसमें शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शिरकत की. इस कार्यक्रम में उन्होंने बस्तर बच्चों की शिक्षा के लिए क्या प्लान है? 5000 शिक्षकों की भर्ती कब होगी. इसके बारे में विस्तार से चर्चा की.

सरकारी स्कूल टीचर शिक्षा मंत्री से डरे हुए क्यों हैं?

इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से पूछा गया कि प्रदेश में नए नियम निकाल दिए हैं जिससे टीचर भी डर रहे है. इस पर उन्होंने बताया कि कैसे जब वो बचपन में स्कूल में पढ़ते थे तब पहाड़ा और कई तरह की चीजें नहीं सिखाई जाती थी. देर से जानकारी मिलती थी. इसलिए सरकार ने कई निर्देश जारी किए हैं.

दरअसल छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में छात्रों को पहाड़ा याद कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है. शिक्षा विभाग के नए निर्देश के अनुसार, यदि बच्चे पहाड़ा नहीं सुना पाते हैं, तो सीधे तौर पर शिक्षकों की जवाबदेही तय की जाएगी.

पांच हजार नए शिक्षक भर्ती पर बोले गजेंद्र यादव

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि, हमारे यहां सारी भर्ती व्यापम से की जाती है. इसे लेकर शासन से सहमति ली गई. वहीं बाकी डिपार्टमेंट से हम थोड़ा लेट हो गए लेकिन सितंबर तक भर्ती निकाल दी जाएगी और अक्टूबर में इसका एग्जाम हो जाएगा.

इसके अलावा आत्मानंद स्कूल और नए विवेकानंद स्कूल खुलने जा रहे हैं. उसकी भर्ती प्रक्रिया को जल्द चालू करने जा रहे हैं, उसमें भी 5000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. जो रेगुलर होगी. उन्होंने बताया कि यानि इस सत्र में 10000 शिक्षकों की भर्ती होगी.

Exit mobile version