Vistaar NEWS

बस्तर में जवानों के साथ PM मोदी मना रहे दिवाली… कहा- देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है

pm-narendra-modi-bastar-diwali-celebration-crpf-jawans-exclusive-photos-chhattisgarh

बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कारगिल से लेकर लेह-लद्दाख तक, समुद्र तट पर सर क्रीक से लेकर आईएनएस विक्रांत तक, वीर जवानों के साथ मनाई गई हर दीपावली मेरे लिए यादगार रही है. मेरे वीर जवानों, इस बार मैं आपके बीच बस्तर के जंगलों में दीपावली मनाने आया हूं.

उन्होंने कहा कि यह वही भूमि है, जहां कभी नक्सली आतंक का कहर हुआ करता था. आज हमारे जवानों के साहस, त्याग, तपस्या और समर्पण के कारण वहां नक्सली हिंसा का प्रभाव काफी कम हुआ है और विकास की नई दीपावली शुरू हुई है.

पीएम मोदी ने ये दिवाली छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के करनपुर स्थित कैंप में मनाई. हालांकि उनका ये दौरा काफी गोपनीय रखा गया था.

देखें Live

जवानों को संबोधित करते हुए क्या कहा पीएम मोदी ने ?

बस्तर में सीआरपीएफ कैंप में जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपके बीच बस्तर के जंगलों में दीपावली मनाने आया हूं… बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कारगिल से लेकर लेह-लद्दाख तक, समुद्र तट पर सर क्रीक से लेकर आईएनएस विक्रांत तक, वीर जवानों के साथ मनाई गई हर दीपावली मेरे लिए यादगार रही है. मेरे वीर जवानों, इस बार मैं आपके बीच बस्तर के जंगलों में दीपावली मनाने आया हूं.

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2026 की दीपावली विशेष है. 40-50 वर्षों बाद ऐसी दीपावली आई है. यह पहली दीपावली है, जब देश नक्सलवाद और माओवादी आतंकवाद के खिलाफ दशकों लंबी लड़ाई में निर्णायक सफलता हासिल कर चुका है.

जवानों के संग PM मोदी की दिवाली

23 अक्टूबर 2014सियाचीन, लद्दाख
11 नवंबर 2015खासा बॉर्डर, पंजाब
30 अक्टूबर 2016सुमदो, हिमाचल प्रदेश
18 अक्टूबर 2017गुरेज सेक्टर, जम्मू-कश्मीर
7 नवंबर 2018हर्षिल, उत्तराखंड
27 अक्टूबर 2019राजौरी, जम्मू-कश्मीर
14 नवंबर 2020जैसलमेर, राजस्थान
4 नवंबर 2021नौशेरा, जम्मू-कश्मीर
24 अक्टूबर 2022करगिल, लद्दाख
12 नवंबर 2023लेपचा, हिमाचल प्रदेश
31 अक्टूबर 2024सर क्रीक, गुजरात
20 अक्टूबर 2025INS विक्रांत, गोवा
8 नवंबर 2026बस्तर, करनपुर कैंप
Exit mobile version