CG News: बीजापुर के भोपालपट्टनम विकासखंड के ग्राम संगमपल्ली में प्रस्तावित शासकीय शराब दुकान खोले जाने के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों और महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गांव में शराब दुकान नहीं खोलने की मांग की.
शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी भी शामिल हुए. उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी धरने और विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव में शराब दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण बिगड़ेगा, महिलाओं की सुरक्षा प्रभावित होगी तथा युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ेगी.
सामाजिक माहौल खराब करने का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब दुकान खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा, महिलाओं की सुरक्षा प्रभावित होगी और परिवारों पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा.प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रशासन से शराब दुकान खोलने का निर्णय वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामीणों का समर्थन किया. वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर तैनात रही. फिलहाल संगमपल्ली में शराब दुकान को लेकर विरोध और प्रशासन की कार्रवाई के बीच स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है.
निर्णय वापस लेने की उठाई मांग
ग्रामीणों और महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए ग्राम संगमपल्ली में प्रस्तावित शासकीय शराब दुकान का निर्णय तत्काल वापस लिया जाए. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.
