Vistaar Shiksha Samman: शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करने और छत्तीसगढ़ की एजुकेशन के अलग-अलग आयामों के साथ उनके उपयोगी पहलुओं पर चर्चा करने लिए विस्तार न्यूज का मंच सजा. जगदलपुर में ‘विस्तार न्यूज शिक्षा सम्मान 2026’. यह विशेष कार्यक्रम ‘स्व. श्री बलिराम कश्यप’ की स्मृति में आयोजित किया गया. जिसमें स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शिरकत की. जिसमें उन्होंने बस्तर में आने वाले सालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर क्या प्लान है उसके बारे में बताया.
बस्तर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया प्लान
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विस्तार न्यूज के कार्यक्रम में बस्तर के लिए स्वास्थ्य विभाग का क्या प्लान है? अगले एक साल के लिए क्या रोडमैप बनाया गया है? उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद 3 महिने हुए हैं. हमने जगदलपुर में सुपर स्पेशलिटी खोला है. उन्होंने बताया कि जगदलपुर के अलावा कांकेर और दंतेवाड़ा में भी अस्पताल बन रहे हैं. बस्तर के सभी जिला हेडक्वार्टर में रायपुर के एम्स जैसी सुविधा मिले इसके लिए हॉस्पिटल बनाए जा रहे हैं.
