‘1 लाख का जुर्माना लगेगा…’, कलेक्ट्रेट में वसूली कर रहा था बाबू, ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

CG News: ACB की टीम ने बिलासपुर ने रिश्वत लेते हुए एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. बिलासपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है
CG News

बाबू विजय पांडेय गिरफ्तार

CG News: रविवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने बिलासपुर में रिश्वत लेते हुए एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. बिलासपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. रिश्वत के पांच हजार रुपये कर्मचारी पहले ले चुका था और शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की और डिमांड की थी.

क्या है पूरा मामला?

  • मामला कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप से जुड़ा है, जो वहां होटल का संचालन करते हैं.
  • बता दें कि अगस्त 2025 में उनके होटल की जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पेड़ा खुली स्थिति में मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था.
  • यह मामला ADM एवं न्याय निर्णयन अधिकारी के कार्यालय में लंबित था, जहां पदस्थ सहायक ग्रेड-3 बाबू विजय पांडेय ने प्रार्थी को डराया कि उस पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है.

पहली किश्त ले चुका था आरोपी

मामले की शिकायत पीड़ित ने ACB से की थी. जिसका टीम ने सत्यापन किया. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 15 हजार रुपए की मांग कर रहा था.

सक्ती में ASI 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

वहीं, ACB बिलासपुर ने सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को भी 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने शिकायत की थी कि उसके और परिवार के खिलाफ दर्ज मारपीट मामले में कड़ी कार्रवाई से बचाने के बदले ASI ने 40 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी.

ये भी पढ़ें- Ambikapur: अंबिकापुर के कमोदा रिसार्ट पर चला बुलडोजर, करोड़ों रुपये के सरकारी जमीन पर किया था कब्जा

जांच में पता चला कि आरोपी पहले ही 20 हजार रुपए ले चुका था. इसके बाद ACB ने दूसरी किश्त के लिए ट्रैप लगाया। रविवार को शिकायतकर्ता ने आरोपी को चंद्रपुर के गुड्डू ढाबा बुलाया. जैसे ही ASI ने 20 हजार रुपए लिए, ACB टीम ने उसे पकड़ लिया और रकम जब्त कर ली.

ज़रूर पढ़ें