Bilaspur Train Cancellation: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में 6 से 18 दिसंबर के बीच चौथी रेल लाइन और सिग्नलिंग से जुड़े काम किए जाएंगे. इसके चलते 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 6 ट्रेनों को बीच के स्टेशन पर ही समाप्त किया जाएगा, जबकि 11 ट्रेनें एक से नौ घंटे तक की देरी से चलेंगी. रेलवे के इस बदलाव का असर बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और रायगढ़ समेत कई रेल मार्गों पर पड़ेगा.
रेलवे के अनुसार, बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा. इसके अलावा चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का काम भी होना है. इन कार्यों के कारण कुल 27 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.
रद्द रहने वाली ट्रेनें
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तारीखों में रद्द रहेंगी.
- बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68736) : 6 से 17 दिसंबर तक.
- रायगढ़-बिलासपुर मेमू (68735) : 7 से 18 दिसंबर तक.
- रायपुर-गेवरारोड मेमू (68746) : 6 से 17 दिसंबर तक.
- गेवरारोड-रायपुर मेमू (68745) : 7 से 18 दिसंबर तक.
- रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204) : 6 से 17 दिसंबर तक.
- कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203) : 7 से 18 दिसंबर तक.
- बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू (68734/68733) : 7 से 18 दिसंबर तक.
- बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू (68732/68731) : 7 से 18 दिसंबर तक.
- रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68737/68738) : 7 से 18 दिसंबर तक.
- बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर (58210) : 7 से 18 दिसंबर तक.
बीच के स्टेशन पर समाप्त होने वाली ट्रेनें
कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य तक नहीं चलाया जाएगा. इनका परिचालन बीच के स्टेशन पर ही समाप्त होगा या वहीं से शुरू किया जाएगा.
- गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (68861/68862) : 7 से 18 दिसंबर तक बिलासपुर तक ही चलेगी. बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
- कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) : 7 से 18 दिसंबर तक बिलासपुर से चलेगी. कोरबा से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी.
- विशाखापट्टनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस (18518) : 6 से 17 दिसंबर तक बिलासपुर में ही समाप्त होगी. बिलासपुर से कोरबा के बीच नहीं चलेगी.
- कोरबा-विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस (18517) : 7 से 18 दिसंबर तक बिलासपुर से रवाना होगी. कोरबा से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी.
- निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (12410) : 10 और 12 दिसंबर को बिलासपुर तक ही चलेगी. बिलासपुर से रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी.
- रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (12409) : 12 और 14 दिसंबर को बिलासपुर से रवाना होगी. रायगढ़ से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी.
देरी से चलने वाली ट्रेनों की सूची
निर्माण कार्यों के कारण 11 ट्रेनों के परिचालन समय में भी बदलाव किया गया है. इन ट्रेनों के यात्रियों को निर्धारित समय से अधिक इंतजार करना पड़ सकता है.
- पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) : 10 से 14 दिसंबर तक 3 घंटे की देरी.
- सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस (12809) : 10 से 14 दिसंबर तक 2 घंटे 30 मिनट की देरी.
- गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस (12070) : 11 से 15 दिसंबर तक 2 घंटे की देरी.
- रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18249) : 11 से 15 दिसंबर तक 2 घंटे की देरी.
- ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478) : 10 से 12 दिसंबर तक 9 घंटे की देरी.
- पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477) : 12 से 14 दिसंबर तक 7 घंटे की देरी.
- एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (12101) : 11 और 12 दिसंबर को 3 घंटे 15 मिनट की देरी.
- भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस (12880) : 14 दिसंबर को 4 घंटे 15 मिनट की देरी.
- पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस (22866) : 15 दिसंबर को 4 घंटे 30 मिनट की देरी.
- विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस (20807) : 13, 14 और 15 दिसंबर को 1 घंटे की देरी.
- कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस (18239) : 13, 14 और 15 दिसंबर को 1 घंटे की देरी.
हसदेव एक्सप्रेस को लेकर रेलवे की विशेष व्यवस्था
प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249) को कोरबा और बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाने का फैसला लिया है. इससे कोरबा और बिलासपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.
बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का काम अंतिम चरण में है. रेलवे के मुताबिक, परियोजना पूरी होने के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों के संचालन के लिए अतिरिक्त ट्रैक उपलब्ध होगा. इससे यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी. यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय-सारणी की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जरूर जांच लें.
