रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल अब दरभंगा से चलेगी, जैतहरी अंडरब्रिज 30 दिन रहेगा बंद

Darbhanga-Charlapalli Special Train: दक्षिण मध्य रेलवे ने 22 नवंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 07562 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल के शुरुआती स्टेशन में बदलाव किया है. अब यह ट्रेन बरौनी के बजाय दरभंगा स्टेशन से रवाना होगी. रेलवे के इस फैसले के बाद ट्रेन की संशोधित समय-सारणी और ठहराव में भी बदलाव किया गया है.
train

ट्रेन

Darbhanga-Charlapalli Special Train: रेलवे विभाग ने परिचालन संबंधी कारणों से दो बड़ा बदलाव किए हैं. पहला बदलाव बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन के संचालन को लेकर किया गया है. वहीं दूसरा बदलव जैतहरी स्टेशन यार्ड स्थित रेल अंडरब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते किया जा रहा है. इन दोनों फैसलों का असर यात्रियों और स्थानीय लोगों के आवागमन पर पड़ेगा.

बरौनी की जगह दरभंगा से रवाना होगी ट्रेन

दक्षिण मध्य रेलवे ने 22 नवंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 07562 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल के शुरुआती स्टेशन में बदलाव किया है. अब यह ट्रेन बरौनी की बजाय दरभंगा स्टेशन से रवाना होगी. रेलवे के इस फैसले के बाद ट्रेन की संशोधित समय-सारणी और ठहराव में भी बदलाव किया गया है.

दरभंगा से सुबह 7:30 बजे होगी रवाना

नए नियमों के अनुसार, दरभंगा-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन दरभंगा स्टेशन से सुबह 7:30 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद यह अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए आगे बढ़ेगी. यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के नए शुरुआती स्टेशन और समय की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.

छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस ट्रेन का छत्तीसगढ़ में रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा. संशोधित समय-सारणी के अनुसार, दूसरे दिन सोमवार को ट्रेन रायगढ़ सुबह 3:55 बजे, बिलासपुर 6:00 बजे, रायपुर 7:45 बजे और दुर्ग 8:50 बजे पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन गोंदिया स्टेशन पर सुबह 11:00 बजे पहुंचेगी. वहीं इसका अंतिम पड़ाव चर्लपल्ली स्टेशन होगा, जहां ट्रेन रात 11:55 बजे पहुंचेगी.

जैतहरी अंडरब्रिज 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक बंद

दूसरी तरफ जैतहरी स्टेशन यार्ड के पास स्थित रेल अंडरब्रिज पर सड़क की मरम्मत और सुधार का काम किया जाएगा. रेलवे ने आम लोगों और राहगीरों की सुरक्षा के साथ बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह कार्य कराने का निर्णय लिया है. यह अंडरब्रिज किलोमीटर संख्या 855/41-43 पर स्थित है.

30 दिनों तक नहीं गुजर सकेंगे वाहन

मरम्मत कार्य के चलते जैतहरी अंडरब्रिज को 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक पूरी तरह बंद रखा जाएगा. इस दौरान करीब 30 दिनों तक यहां से किसी भी तरह का सड़क यातायात नहीं हो सकेगा. ऐसे में इस रास्ते का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी होगी और आवागमन के लिए दूसरे रास्तों का उपयोग करना होगा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें