Vistaar NEWS

CG News: मुंगेली में अचानक भरभराकर गिरा 4 करोड़ की लागत से बन रहा पुल, गुणवत्ता पर उठे सवाल

CG News

भरभराकर गिरा पुल

CG News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली में लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं. अमरटापू से भरवागुड़ा को जोड़ने के लिए करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया.

मुंगेली में गिरा 4 करोड़ की लागत से बन रहा पुल

मुंगेली जिले में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से हड़कंप मच गया. अमरटापू और भरवागुड़ा के बीच संपर्क को बेहतर बनाने के लिए इस पुल का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही स्लैब के ढह जाने से गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया. पुल निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री और तकनीकी मानकों को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं. घटना के बाद लोक निर्माण विभाग की निगरानी व्यवस्था भी कटघरे में है.

मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है. कांग्रेस ने पुल निर्माण में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. पार्टी का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत वाले निर्माण कार्य में यदि ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए. फिलहाल पुल का स्लैब गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए विभागीय स्तर पर जांच की बात कही जा रही है, लेकिन इस घटना ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सरकारी निगरानी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और जिम्मेदारों पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है.

गुणवत्ता पर उठे सवाल

मुंगेली में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने की घटना ने करोड़ों रुपये की परियोजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और लापरवाही के लिए किसकी जिम्मेदारी तय होती है.

ये भी पढ़ें- सरगुजा की तीन बेटियों को चेन्नई में बनाया बंधक, विधायक को फोन कर बताई आपबीती, बेचने का लगाया आरोप

Exit mobile version