Vistaar NEWS

बिलासपुर: सुशासन तिहार कार्यक्रम में जोरदार हंगामा, कांग्रेस नेता और पुलिस प्रशासन के बीच धक्का-मुक्की

bilaspur news

नेताओं के बीच बहस

बिलासपुर में सरकार के सुशासन तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा-सिरगिट्टी के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू क्षेत्र की समस्याओं और शिकायतों के संबंध में ज्ञापन लेकर कार्रक्रम स्थल पहुंचे. यहां पर कार्यक्रम में शिकायतों और स्थानीय मुद्दों को लेकर बहस हो गई.

कांग्रेस नेताओं ने लगाया आरोप

इस बहस के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और उनके समर्थकों को परिसर से बाहर कर दिया. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया हैं कि कार्यक्रम स्थल से बाहर निकालते समय उनके समर्थकों के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की भी की है. इस दौरान लक्ष्मीनाथ साहू गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि लक्ष्मीनाथ साहू ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, कथित अवैध गतिविधियों, जुआ-सट्टा समेत अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को उठाने का प्रयास किया.

स्थानीय नेताओं और कांग्रेस नेताओं के बीच बहस

इसी दौरान कुछ स्थानीय नेताओं और कांग्रेस के नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई है. जिस वजह वजह से विवाद को और हवा मिल गई. खबर ये भी है कि विधायक धरमलाल कौशिक के कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले ही शिकायतों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो चुका था.

ये कांग्रेस नेता थे मौजूद

इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनके द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों को दबाने की कोशिश की जा रही है. इतना ही नहीं उन्हें अपनी बात रखने का अवसर भी दिया जा रहा है. कार्यक्रम में कांग्रेस के महेश ठाकुर, अजय मनहरे, पुष्पेंद्र साहू, पवन साहू, संजीव पाल, वेद रात्रे, रामू राव, सचिन भवानी, अक्षय नवरंग, बंटी सोनी, नागेश ध्रुव और लक्ष्मण ध्रुव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में मिलेगी एक्स्ट्रा AC-3 कोच की सुविधा, जानें कब से होगी शुरू

Exit mobile version