Vistaar NEWS

Bilaspur News: चिकित्सा हब के रूप में विकसित होगा कोनी, लगभग 1440 करोड़ की लागत से बनेगा सिम्स का नया एकीकृत परिसर

SIMS Hospital Bilaspur

सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर

Bilaspur News: बिलासपुर का कोनी क्षेत्र चिकित्सा शिक्षा और आधुनिक उपचार सुविधाओं के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा. यहां लगभग 1440 करोड़ रुपये की लागत से सिम्स के नए एकीकृत कॉलेज भवन का निर्माण किया जाएगा. इसी परिसर में छात्रावास, फिजियोथैरेपी कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज भी बनाए जाएंगे.

डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ने किया हॉस्पिटल का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कोनी स्थित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव स्मृति सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निरीक्षण और प्रस्तावित सिम्स भवन के स्थल निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी. इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे.

मरीजों से मिले और नए भवन की जानकारी दी

डिप्टी सीएम अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उपचाररत मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उपचार के संबंध में जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ सिम्स के नए भवन के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि छात्रावास भवन का निर्माण 50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में पुलिस अधिकारियों के तबादले, 18 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

कोनी बनेगा मेडिकल हब

एक ही परिसर में चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभिन्न संस्थानों और उपचार सुविधाओं के विकास से कोनी क्षेत्र चिकित्सा हब के रूप में उभरेगा. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 100 बिस्तरों वाले सेंदरी मानसिक अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 200 बिस्तर कर दी गई है. क्षेत्र में 100 करोड़ कि लागत से आयुर्वेदिक कॉलेज का निर्माण भी जारी है.

Exit mobile version