Bilaspur Local News: बहुचर्चित कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बिलासपुर जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी, पिता जयनारायण समेत सभी 22 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है.
करीब चार साल पुराने इस मामले में शुक्रवार को अदालत ने फैसला सुनाया. कोर्ट के इस निर्णय से चर्चित हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है.दरअसल, 14 दिसंबर 2022 को बिलासपुर के सकरी बाइपास के पास दिनदहाड़े संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
वारदात को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश से शूटर बुलाए जाने की बात सामने आई थी. पुलिस जांच में हत्या की वजह पारिवारिक और संपत्ति विवाद बताई गई थी. संजू त्रिपाठी का अपने भाई कपिल त्रिपाठी के साथ जमीन और प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.
पुलिस ने कपिल को मुख्य आरोपी बनाते हुए उत्तर प्रदेश के शूटरों समेत कुल 22 लोगों को आरोपी बनाया था. मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों को दोष सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं माना और सभी आरोपियों को बरी कर दिया.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में गजब इंजीनियरिंग.. रेलवे ने बना दिया 180 डिग्री का यू-टर्न ROB, मोड़ पर नहीं दिखेंगी गाड़ियां
