Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए गुड न्यूज, बिलासपुर में 120 करोड़ का एजुकेशन हब, CGPSC से NEET तक तैयारी होगी आसान

Bilaspur Nalanda Campus

बिलासपुर नालंदा परिसर

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. प्रदेश को युवाओं के अब CGPSC से NEET की तैयारी के लिए इधर-उधर भटकने या दूसरे प्रदेश के शहरो का रुख करने की जरूरत नहीं है. बिलासपुर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब आने वाले समय में जिले की शैक्षणिक पहचान को नई ऊंचाई देने वाला साबित होगा. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य मुख्य रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को सुविधा उपलब्ध कराना है.

गौरतलब है कि बिलासपुर में हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी सीजीपीएससी, यूपीएससी, नीट, जेईई, एसएससी, व्यापम और बैंकिंग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में सभी छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, सभी जरूरत की सुविधाएं और पढ़ने योग्य माहौल मिल सके इसलिए प्रशासन इस प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य कर रहा है.

एक ही स्थान पर मिलेंगी सभी सुविधाएं

इसकी सबसे खास बात ये है कि इसे 13 एकड़ शासकीय भूमि पर विकसित किया जा रहा है. जो बहुत बड़ा क्षेत्रफल है. लागत की बात करें इस प्रोजेक्ट में कुल 120 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब की सबसे बड़ी विशेषता ये होगी कि यहां विद्यार्थियों को अध्ययन, आवास और अन्य जरूरी शैक्षणिक संसाधनों की सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी.

विशाल हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण

इस परिसर में विशाल हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है जो जहां विद्यार्थियों को शांत माहौल के साथ-साथ डिजिटल संसाधनों के साथ चौबीस घंटे अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी. इसके अलावा छात्रों और छात्राओं के लिए अलग-अलग 300-300 सीटर सर्वसुविधायुक्त छात्रावास भी बनाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- भिलाई स्टील प्लांट से 3 करोड़ के लौह स्क्रैप चोरी, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10-10 हजार का इनाम किया घोषित

Exit mobile version