Bilaspur Poha Quality Alert: बिलासपुर में एक बार फिर खाने-पीने के समान में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है. दूध, दही, घी और पनीर जैसे खाने पीने के समान में मिलावट के बाद अब शहर में बिकने वाला पोहा अवमानक पाया गया है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने रिलायंस की रिटेलर शॉप से लाल किला नाम की एक ब्रांडेड पोहा के पैकेट से सैंपल लिया था जिसे जांच के लिए सरकारी लैब में भेजी गई थी. और वहां से ही यह पोहा खाने-पीने योग्य नहीं पाया गया है.
भाटापारा से सप्लाई हुआ था पोहा
इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संबंधित फार्म को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. यह भी पूछा जा रहा है कि इसकी सप्लाई छत्तीसगढ़ में कहां-कहां पर हुई है. इसके बाद बड़ी कार्यवाही की तैयारी है. खाद्य सुरक्षा विभाग की माने तो भाटापारा के लक्ष्य फर्म से इस गंदे पोहे की सप्लाई हुई थी. खाद्य सुरक्षा विभाग रोज की तरह जब खाने पीने के समान में मिलावट की जांच करने निकला तो रिलायंस की एक दुकान में इसका पैकेट उठाया गया था. उठाए गए पोहे का सैंपल इस बात की जांच के लिए किया खाने योग्य है या नहीं लैब में भेजा गया. जब लैब से रिपोर्ट आई तो खुद खाद्य सुरक्षा अधिकारी हैरत में पड़ गए.
खाद्य विभाग जांच में जुटा
नाश्ते के तौर पर पोहा लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. सुबह दोपहर या शाम के वक्त जब भी लोगों को भूख लगती है खाने के तौर पर इसका इस्तेमाल होता है. लोग बताते हैं कि सुबह बच्चों की स्कूल के नाश्ते से लेकर दोपहर में बतौर स्नेक्स इसका उपयोग होता है और चावल की विकल्प के रूप में भी लोग इसे खाते हैं. यही वजह है कि जब पोहे में गंदगी और इसके अमानक होने की रिपोर्ट आई तब खाद्य सुरक्षा विभाग ने भाटापारा के लक्ष्य फॉर्म से पूछताछ शुरू कर दी है उनसे इस बात की जानकारी ली जा रही है कि उन्होंने लाल किला नाम के इस ब्रांड का कहां-कहां किन-किन दुकानों में सप्लाई किया है और बेचा है.
मामले में इन्वेस्टिगेशन जा रही है जिसके बाद कार्यवाही की बात कही जा रही है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन का कहना है यदि लोग गंदा पोहा खाएंगे तो निश्चित ही उनकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा लोग बीमारी और बड़े मर्ज के चपेट में आते जाएंगे कुल मिलाकर यही वजह है कि उन्होंने इस पर गंभीरता बरतना शुरू कर दिया है.
