Vistaar NEWS

बिलासपुर: 90 साल बाद तबाही का खौफनाक मंजर, 400 घरों में घुसा पानी, सड़कों पर चल रही नाव

Bilaspur

घरों में घुसा पानी

बिलासपुर में हुई भारी बारिश की वजह से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. शहर के कई इलाके बर्बाद हो चुके हैं. लोगों का राशन मकान, दुकान, सरकारी चिकित्सा संस्थान यहां तक की पेट्रोल पंप तक खराब हो चुके है. बिलासपुर के लोगों का कहना है कि सालों बाद तबाही का ऐसा मंजर देखने को मिला है. एसडीआरएफ की टीम को सड़क पर लोगों को पानी से बचने के लिए बोट चलना पड़ा है. इस तबाही में जिनका नुकसान हुआ है वे इस भरपाई की मांग के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं. इधर, प्रशासन में बिलासपुर संभाग के हर एक व्यक्ति के मोबाइल पर पिछले दो दिन भारी बारिश के लिए अलर्ट भेजा है और उन्हें सावधान रहने की चेतावनी भी दी जा रही है.

400 से ज्यादा मकानों में भरा पानी

गौरतलब है कि 400 से ज्यादा मकान पर पानी भरने के कारण लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा और कोई अपने रिश्तेदार कोई अपने परिजन तो कोई अलग-अलग जगह ठिकाने की तलाश कर रहा है.
5 से 10 फीट पानी के कारण घरों का समान भीग चुका है. राशन कपड़े बिस्तर बर्तन सब कुछ बर्बाद हो चुका है. कुछ कच्चे घर भी तबाह हो गए हैं.

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने जैसे ही सोशल मीडिया में दुख किस घड़ी में लोगों के साथ रहने की बात कही लोग उन्हें भी ट्रोल करने लगे. कोई उन्हें सेठ कहकर संबोधित कर रहा था तो कोई बिलासपुर की बर्बादी पर अधिकारियों को कोसते हुए नजर आया है।

90 साल बाद तबाही का मंजर

बिलासपुर की दिक्कतें और बढ़ती जा ही है लगातार हो रही बारिश के कारण घरों का जलमग्न होना लोगों की सबसे बड़ी परेशानी का कारण बनकर सामने आया है. लगभग 90 साल बाद लोगों ने इस तरह की तबाही का मंजर झेला है यही वजह है कि सरकार और प्रशासन को ध्यान देने की बात कही जा रही है अब देखने वाली बात होगी कि कलेक्टर कमिश्नर विधायक और मेयर जैसे बड़े पदों पर बैठे लोग इस तबाही को किस तरह देखते हैं और इसे निपटने का और लोगों को राहत देने का काम करते हैं.

Exit mobile version