Vistaar NEWS

CG News: ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाने वाले 33 शिक्षक-कर्मचारियों को नोटिस, कार्रवाई की तैयारी

breaking News

ब्रेकिंग न्यूज

बिलासपुर. सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराना भारी पड़ सकता है. विकासशील शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए वीएसके एप पर उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया गया है, लेकिन बार-बार निर्देश जारी होने के बावजूद इसका पालन नहीं करने वाले बिलासपुर जिले के 33 शिक्षक और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने संबंधित कर्मचारियों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी को भेजकर 15 दिनों के भीतर जांच पूरी करने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

 विभागीय समीक्षा में सामने आया कि जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों में पदस्थ कई शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से वीएसके एप पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं. कुछ कर्मचारियों की अनुपस्थिति भी सामने आई है. शासन के निर्देशों की लगातार अनदेखी को विभाग ने गंभीरता से लिया है. संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.

इन्हें मिला नोटिस

डीपीआई ने 33 शिक्षक और कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराई है. इसमें रामगोपाल मरावी गैर शिक्षण हाई स्कूल चिंगराजपारा बिल्हा, सुनीता देवांगन गैर-शिक्षण पूर्व माध्यमिक शाला नेवरा तखतपुर, पुरुषोत्तम कुमार चंद्रा शिक्षक प्राथमिक शाला टिकरीपारा कोटा, शांतनु कुमार मेश्राम शिक्षक प्राथमिक शाला पोंडी कोटा, रणजीत कुमार बैगा शिक्षक प्राथमिक शाला लमनाझर कोटा, प्रकाश चंद्र दुबे शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला निगरबंद तखतपुर, संतोष भारद्वाज शिक्षक प्राथमिक शाला बैगापारा डिंडोल कोटा, प्रमिला मगात सूर्या शिक्षक प्राथमिक शाला चिलहाटी मस्तूरी, रामपाल देव खाटकर शिक्षक हाई स्कूल उरतुम बिल्हा, दिनेश कुमार जायसवाल शिक्षक स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल बिल्हा, भोजराज सिंह शिक्षकप्राथमिक शाला तुमराबरा कोटा, शशीभूषण सिंह प्रधान पाठकप्राथमिक शाला कन्या खम्हरिया मस्तूरी, वंदना कश्यप शिक्षक प्राथमिक शाला रामहेपुर बैगापारा तखतपुर, संतोष कुमार बंजारे प्रधान पाठक प्राथमिक शाला परसापानी कोटा, गौरव निर्णयाक शिक्षक प्राथमिक शाला फाधा बिल्हा, खोरबहरा राम साहू गैर शिक्षण पूर्व माध्यमिक शाला भादम तखतपुर, उमेद राम सूर्यवंशी गैर शिक्षण हायर सेकेंडरी स्कूल कर्मा बिल्हा, शिव कुमार यादव गैर शिक्षण हायर सेकेंडरी स्कूल डगानिया बिल्हा, सुनील कुमार बंजारे गैर शिक्षण हायर सेकेंडरी स्कूल नेवरा तखतपुर, अनिल कुमार शर्मा गैरशिक्षण पूर्व माध्यमिक शाला बॉयज फिरंगीपारा कोटा, नन्दू राम निषाद गैर शिक्षण हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज बेलगहना कोटा, सुरेश कुमार दिनकर गैर शिक्षण हाई स्कूल झालमाला मस्तूरी, रामावतार द्विवेदी शिक्षक प्राथमिक शाला अमतरा बिल्हा, संतराम बैगा गैर शिक्षण हायर सेकेंडरी स्कूल शिवतराई कोटा, छवि प्रधान गैर शिक्षण हाई स्कूल कर्रा कोटा, रवि सिंह ठाकुर शिक्षक प्राथमिक शाला चाकरभेढा मस्तूरी, शिवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव गैर शिक्षण हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज बेलगहना कोटा, उषा यादव शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला नेवरा तखतपुर, कैलाश कुमार जायसवाल शिक्षक प्राथमिक शाला ढंघावा मस्तूरी, अरविंद कुमार सागर गैर शिक्षण पूर्व माध्यमिक शाला नगोई तखतपुर, मीनाक्षी दुबे शिक्षक हायर सेकेंडरी स्कूल जांजी मस्तूरी, भावना चौहिकर शिक्षकपूर्व माध्यमिक शाला घुरू तखतपुर और दीपक कुमार मिंज शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला जुनवानी मस्तूरी शामिल है.

अनुशासनहीनता मानकर विभागीय कार्रवाई की तैयारी

स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कार्यों की निगरानी, पारदर्शिता तथा समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए वीएसके एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य किया है. इसके बावजूद निर्देशों का पालन नहीं करने को विभाग ने गंभीर लापरवाही माना है.

 लोक शिक्षण संचालनालय ने मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि संबंधित शिक्षक-कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कर आरोप पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज तैयार किए जाएं. इसके लिए 15 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की गई है. जांच रिपोर्ट संचालनालय को भेजे जाने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. विभागीय पत्र में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 एवं 7 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई का उल्लेख किया गया है.

जवाब मिलने के बाद शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय ने बताया कि वीएसके एप पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षक-कर्मचारियों की सूची डीपीआई से प्राप्त हुई है. संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं और उनके खिलाफ जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है. जवाब मिलने के बाद पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी. इसके आधार पर संबंधितों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी.

इन विकासखंडों के कर्मचारी सूची में शामिल

डीपीआई की सूची में बिल्हा, तखतपुर, कोटा और मस्तूरी विकासखंड के शिक्षक एवं गैर-शिक्षकीय कर्मचारी शामिल हैं. इनमें प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक, प्रधान पाठक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में पदस्थ कर्मचारी शामिल हैं. विभागीय जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि संबंधित कर्मचारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज क्यों नहीं कराई और इसके पीछे क्या कारण रहे.

ये खबर भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ः 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल…250 परिवारों को मिलेगी राहत

Exit mobile version