Vistaar NEWS

CG News: अफेयर का शक, पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG News

File Image

CG News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अवैध संबंध के शक में अपने पति पर हंसिए से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला. देर रात हुई इस घटना में घायल पति को तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है.

ये है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाला पीड़ित राकेश पेशे से राजमिस्त्री है. उसकी पत्नी को लंबे समय से शक था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और झगड़े होते थे. इसी वजह से पिछले कुछ समय से घर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था.

रात में खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था, देर रात करीब एक बजे पति-पत्नी के बीच फिर इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर महिला ने घर में रखे लोहे के हंसिए से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया.

ये भी पढ़ें- अब गर्भपात के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी पर भी मिलेगा मैटरनिटी लीव, महिला कर्मचारियों के लिए हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

पति की हालत गंभीर

इस घटना के बाद खून से लथपथ राजेश चीखते-चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकला. उसकी हालत देखकर नाबालिग बेटे ने अपनी बुआ को घटना जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के बाद रिश्तेदार घायल राजमिस्त्री और उसके कटे हुए अंग को लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और दूसरी महिला से अफेयर के शक को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Exit mobile version