Vistaar NEWS

बिलासपुर में मलेरिया का प्रकोप, अब तक 27 मरीज आए सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

CG News

बिलासपुर में मलेरिया का प्रकोप

CG News: बिलासपुर में मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. खासकर कोटा विकासखंड के बेलगहना और शिवतराई क्षेत्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. यहां 6 नए मलेरिया मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. पिछले 7 दिनों में जिले में कुल 27 मलेरिया मरीज सामने आए हैं. वनांचल के कई गांवों में संक्रमण का खतरा बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है.

स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में रोजाना घर-घर सर्वे कर लोगों की जांच कर रही हैं. साथ ही मच्छरों की रोकथाम के लिए मच्छररोधी दवाओं के छिड़काव की तैयारी भी की जा रही है. विभाग ने ग्रामीणों से मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने, घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा बुखार आने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराने की अपील की है. मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब शहरी क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है, ताकि संक्रमण को समय रहते नियंत्रित किया जा सके.

खबर में अपडेट जारी है….

Exit mobile version