Chhattisgarh High Court TET 2022: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दी जिसमें शिक्षक पात्रता परीक्षा -2022 का एग्जाम देने वाली एक अभ्यर्थी ने 89.907 को 90 नंबर मानने की अपील की थी. कोर्ट ने अभ्यर्थई को पास घोषित करने से इनकार कर दिया है. जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि, राउंड ऑफ का लाभ देकर पात्रता नहीं दी जा सकती.
कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया?
कोर्ट ने कहा कि, एग्जाम में कम से कम क्वालिफाइड अंक पूरे लाने जरूरी हैं. नियमों में प्रावधान नहीं होने पर दशमलव के आधार पर मार्क्स को पूरा मानकर पात्रता नहीं दी जा सकती. कोर्ट ने कहा कि, प्रतियोगी परीक्षाओं में छोटे से छोटा अंतर भी अभ्यर्थियों की योग्यता और मेरिट पर प्रभाव डाल सकता है.ऐसे में अगर अभ्यर्थी को राउंड ऑफ का लाभ देने पर दूसरों अभ्यर्थियों की स्थिति प्रभावित कर सकती है.
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिले के सेमरसाल निवासी गरिमा पांडेय ने 2022 में आयोजित tet परीक्षा में भाग लिया था. जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में 60 फीसदी अंक यानी की 150 में से 90 अंक लाना जरूरी था. जिसमें गरिमा ने 89.907 अंक हासिल किए थे. गरिमा ने याचिका लगाई कीएक नंबर मिलने पर वह परीक्षा में पास हो सकती थी. याचिका में उसने 89.907 को राउंड ऑफ कर 90 नंबर मानने की अपील की थी.
हाईकोर्ट ने कहा कि,वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही उत्तर तय करना परीक्षा विशेषज्ञों का काम है. अदालत अपना आकलन नहीं रख सकता है. सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि, आंसर में तभी हस्तक्षेप तभी किया जा सकता है, जब प्रमाणित मिस्टेक सामने आए.
