छत्तीसगढ़ में 97 लाख बच्चों का होगा हेल्थ चेकअप, बाल कल्याण फ्रेमवर्क से पता चलेगा कौन सा इलाका पीछे

Chhattisgarh Bal Kalyan Framework: सरकार का मकसद होगा कि जहां कमी छूट गई हो उसे पूरा किया जाए. जहां जरूरत होगी उसके अनुसार बजट और दूसरे रीसोर्सेज को बांटा जाएगा. वहीं, इस बार सरकार का ज्यादा फोकस बस्तर और सरगुजा क्षेत्र पर रहने वाला है.
MAHANADI BHAWAN

महानदी भवन

Chhattisgarh Bal Kalyan Framework: छत्तीसगढ़ में बच्चों का कितना विकास हुआ है, सरकारी योजनाओं के होने से क्या फर्क पड़ा है, योजनाओं की पहुंच, इसका आकलन किया जाएगा. आकलन के लिए बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार किया जा रहा है. इस पहल से छत्तीसगढ़ के 97 लाख से ज्यादा बच्चों का स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े आंकड़ों को देखा जाएगा.

जरूरतमंद जगहों पर काम होगा

इससे सरकार का मकसद होगा कि जहां कमी छूट गई हो उसे पूरा किया जाए. जहां जरूरत होगी उसके अनुसार बजट और दूसरे रीसोर्सेज को बांटा जाएगा. वहीं, इस बार सरकार का ज्यादा फोकस बस्तर और सरगुजा क्षेत्र पर रहने वाला है.

हाल ही में, नया रायपुर के राज्य नीति आयोग में उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में इसे लेकर बैठक आयोजित की गई. उपाध्यक्ष का कहना था कि, फ्रेमवर्क से पता चलेगा कौन बच्चा सचमुच पूछे छूट गया है. साथ ही किन इलाकों में बदलाव की जरूरत है इसका भी आकलन किया जाएगा. बैठक में यूनिसाफ के वैश्विक और राष्ट्रीय विशेषज्ञों सहित अलग अलग विभागों के अधिकारी शामिल हो गए.

बैठक में क्या-क्या तय किया गया ?

बैठक में तय किया गया कि, इसे पूरे प्रदेश में लागू करने से पहले एक जिले में फाइलेट परियोजना शुरू की जाएगी. वहीं, फ्रेमवर्क के दो मेन इंडैक्स होंगे. पहला आउटकम इंडैक्स जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और समग्र विकास का आकलन होगा. वहीं, दूसरा इंडैक्स अटेनमेंट इंडेक्स जिसमें देखा जाएगा कि, बच्चों को उनकी एज के मुताबिक जरूरत की चीजें दी जा रहीं हैं या नहीं. बैठक में बताया गया कि, बच्चों के लिए आवंटिज बजट को जमीनी हकीकत से जोड़ा जाएगा.
गौरतलब है इसे चलाने के लिए एक साथ 12 से ज्यादा मिलकर विभाग काम करने वाले हैं. इन विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर योजनाओं की निगरानी की जाएगी. साथ ही, योजनाओं की निगरानी और क्या लक्ष्य रहेगा इसपर विभाग का ध्यान रहने वाला है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें