CG News: थूकने की बात पर विवाद, नाबालिग छात्र पर चाकू से जानलेवा किया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

CG News: बिलासपुर सिरगिट्टी क्षेत्र में मामूली विवाद ने शनिवार को खूनी रूप ले लिया. क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे 15 वर्षीय छात्र पर थूकने की बात को लेकर पिता-पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया.
CG News

चाकू(File Image)

CG News: बिलासपुर सिरगिट्टी क्षेत्र में मामूली विवाद ने शनिवार को खूनी रूप ले लिया. क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे 15 वर्षीय छात्र पर थूकने की बात को लेकर पिता-पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया. आरोप है कि पिता ने छात्र के दोनों हाथ पकड़ लिए, जबकि बेटे ने धारदार चाकू से उसके सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी आंत बाहर निकल आई. उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है.

पुलिस के अनुसार, महिमा नगर सिरगिट्टी निवासी राम कुमार नायक (31) ने थाना सिरगिट्टी में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि उनका 15 वर्षीय भांजा शिवम नायक उर्फ शिब्बू शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे अपने दोस्तों देवरथ साहू और शिवा राव के साथ पोचो ग्राउंड से क्रिकेट खेलकर घर लौट रहा था. जब तीनों आदर्श नगर स्थित पानी टंकी के पास पहुंचे, तब शिवम सड़क किनारे थूक रहा था. उसी समय वहां से गुजर रहे विभय दास के पैर पर थूक पड़ गया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई.

थूकने की बात पर विवाद

शिकायत के अनुसार, विभय दास ने शिवम से गाली-गलौज की और थूक साफ करने को कहा. शिवम ने इसका विरोध किया और अपने दोस्तों के साथ वहां से आगे बढ़ गया. मामला यहीं शांत होता दिखाई दे रहा था, लेकिन कुछ देर बाद घटनाक्रम ने हिंसक रूप ले लिया.

पिता के साथ पहुंचा आरोपी और छात्र को मार दिया चाकू

आरोप है कि कुछ देर बाद विभय दास अपने पिता विजय कुमार दास के साथ स्कूटी से मौके पर पहुंचा। दोनों ने शिवम का रास्ता रोक लिया. शिकायत के अनुसार, विजय कुमार दास ने शिवम के दोनों हाथ पीछे से पकड़ लिए, जबकि विभय दास ने धारदार चाकू से उसके सीने और पेट पर एक के बाद एक कई वार कर दिए. गंभीर हमले से शिवम की आंत बाहर निकल आई और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा. घटना के बाद शिवम के उसे तत्काल सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे. वहीं, देवरथ ने फोन कर घटना की जानकारी शिवम के परिजनों को दी. चिकित्सकों के अनुसार छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. प्रार्थी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी विभय दास और उसके पिता विजय कुमार दास के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है.

ज़रूर पढ़ें