Vistaar NEWS

CG News: सुशासन तिहार के नाम कांग्रेस का आयोजन, कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस

Heated argument between Congress leader Rajendra Shukla and MLA Dharamlal Kaushik.

कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस

CG News: बिलासपुर में सुशासन तिहार के नाम पर चल रहे कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्‍हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच बड़ा विवाद हो गया. इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों के बीच सुशासन तिहार के नाम पर जमकर हंगामा हुआ है. कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला की मौजूदगी में सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसे विषय पर किसानों से खुलकर बात की. शिविर का आयोजन बिल्‍हा क्षेत्र के गोड़ी में पंचायत स्‍तर पर किया गया था. इस कार्यक्रम में किसानों ने क्षेत्र में सड़क खाद बिजली जैसी समस्‍याओं पर खुलकर बात रखी.

दुर्ग में सुशासन तिहार के दौरान भाजपा नेता और सीईओ में बहस

राज्य में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार के 2 अलग-अलग मामले सामने आए हैं. पहला मामला दुर्ग जिले में लगे शिविर का है, जहां विधायक के सामने जनपद के सीईओ और भाजपा नेता के बीच तीखी बहस हो गई. मामला सामुदायिक भवन की राशि को लेकर सही जानकारी नहीं मिलने को लेकर हुआ. भाजपा नेता पुराण देशमुख नाराज हो गए. उन्‍होंने इस संबंध में जब थनौद के जनपद सीईओ रूपेश पांडे से जानकारी मांगी तो वे भड़क उठे और उन्‍होंने कहा कि जो करना है कर ले. मामले का वीडियाे भी सामने आया, जिसमें भाजपा समर्थक ने अधिकारी को उंगली दिखाकर चिल्‍लाने का विरोध किया.

बाबू को 40 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

वहीं दूसरा मामला कोरबा में आयोजित शिविर का है, जहां सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को एसीबी ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया. जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड शिक्षक अमृतलाल बघेल अपनी जीपीएफ पासबुक की एंट्री करवाने के लिए शिविर में पहुंचे थे. इस दाैरान आरोप है कि बाबू प्रदीप मिश्रा ने काम के बदले में 40 हजार की रिश्वत मांगी थी. परेशान होकर शिक्षक ने ब‍िलासपुर ACB में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया.

ये भी पढे़ं- CG News: सुशासन तिहार शिविर में ACB का बड़ा एक्शन, 40 हजार रुपये लेते शिक्षा विभाग के कर्मचारी को किया गिरफ्तार

Exit mobile version