Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला नया कार्यवाहक चीफ जस्टिस, संजय के अग्रवाल संभालेंगे मुख्य न्यायधीश की जिम्मेदारी

Justice Sanjay Kumar Agrawal

जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल

CG High Court News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा 4 सितंबर को 2026 को रिटायरमेंट हो गए हैं. उनके रिटायरमेंट के बाद अब जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल (Justice Sanjay Kumar Agrawal) को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का नया कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है. इस संबंध में केंद्र सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.

बता दें कि चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के रिटायरमेंट के बाद राष्ट्रपति ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए संजय के अग्रवाल को बिलासपुर हाई कोर्ट का नया कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया है. हालांकि संजय के अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया चुका है. राष्ट्रपति के आदेश पर फिलहाल के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ का एक्टिव चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है.

न्यायिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे जस्टिस संजय कुमार

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग के अपॉइंटमेंट्स डिवीजन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है. अब जस्टिस संजय कुमार कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश के रूप में न्यायिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे.

कौन हैं जस्टिस संजय के. अग्रवाल?

जस्टिस संजय अग्रवाल मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले हैं. वह छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के सीनीयर जज रह चुके हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रतनपुर से पूरी की फिर बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से बीएससी और लॉ की डिग्री हालिस की. इसके अलावा उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से मास्टर ऑफ लॉ की पढ़ाई भी की है.

जस्टिस संजय कुमार पहली बार कब बने थे जज?

1 मार्च 2002 से 29 फरवरी 2004 तक छत्तीसगढ़ राज्य के लिए डिप्टी एडवोकेट जनरल और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एडवोकेट जनरल भी रहें. 16 सितंबर 2013 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. इसके बाद 8 मार्च 2016 को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी.

ये भी पढ़ें-बीजापुर: PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, बैंक से निकलवाई पूरी किश्त, लोगों को थमाए सिर्फ 500-500 रुपये

Exit mobile version