Vistaar NEWS

Korba News: रील नहीं देख पाई तो महिला ने ले ली खुद की जान, नेट नहीं चलने पर खाई कीड़े मारने की दवा

Korba

कोरबा इमेज सोर्स-विस्तार न्यूज इनपुट

रिपोर्ट-हरीश साहू

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से अजीबो गरीब घटना निकलकर सामने आई है. मोबाइल में रील देखते वक्त इंटरनेट नहीं चलने से महिला ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली. गंभीर स्थिति में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया.

यह है पूरा मामला

करतला थाना इलाके के केराकछार में रहने वाली महिला मंगलो बाई ने रील देखते वक्त इंटरनेट नहीं चलने पर आक्रोशित हो गई, सबसे पहले उसने मोबाइल पटका, अपने आपको कमरे में बंद किया और कीटनाशक का सेवन कर लिया. परिजन को मामले का पता तब चला जब मंगलो बाई उल्टी करने लगी और परिजन को कीटनाशक दवाई की तेज दुर्गंध आने लगी. आनन फानन में महिला को CHC करतला पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने कंडीशन देखते हुए कोरबा जिला अस्पताल रिफर कर दिया. महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गई.

मृतिका पहले से थी बीमारी से ग्रसित

मृतिका के परिजन ने यह भी बताया कि, मृतिका हाथ और पैर फूल जाने की बीमारी से ग्रसित थी. कई बार डॉक्टरों से ईलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिलने से महिला आहत भी थी.

हालांकि, इस मसले पर मनोवैज्ञानिक डॉक्टर अंकित गुप्ता का कहना है कि, मोबाइल पर दिनभर घुसे रहने से इंटरमिटेंट एक्सप्लोसिव डिसऑर्डर (IED) की बीमारी हो सकती है. जिससे अचानक अत्यधिक गुस्सा आ सकता है. और इस दौरे से व्यक्ति खुद को या दूसरों को नुकसान पहुंचा सकता है. इस बीमारी से बचने डॉक्टर ने युवाओं को अत्यधिक मोबाइल के लगाव से बचने और परिवार से मिलकर रहने की सलाह दी है.

ये भी पढे़ं- Ujjain: महाकाल के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सावन में पहली बार पहुंचे डेढ़ करोड़ श्रद्धालु

Exit mobile version