CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, बॉयलर फटने के बाद आग लगी, जिसके चलते फैक्ट्री परिसर में कई जोरदार धमाके भी हुए. आग ने देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया. फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटें और दूर तक फैलता जहरीला धुआं इलाके में दहशत का कारण बन गया.
कई मजदूरों के घायल होने की आशंका
घटना के समय फैक्ट्री में करीब 35 से 40 मजदूर मौजूद थे. हादसे में कई मजदूरों के झुलसने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है.
ये भी पढ़ें: CG News: संदिग्ध किराएदारों पर पुलिस की सख्ती, अब मकान मालिकों की भी जवाबदेही तय, सत्यापन नहीं कराने पर होगी कार्रवाई
