कोरबा के कार्बन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी भीषण आग, हादसे में कई मजदूरों के झुलसने की आशंका

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, बॉयलर फटने के बाद आग लगी, जिसके चलते फैक्ट्री परिसर में कई जोरदार धमाके भी हुए. आग ने देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया.
CG News

कार्बन फैक्ट्री में लगी भीषण आग

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, बॉयलर फटने के बाद आग लगी, जिसके चलते फैक्ट्री परिसर में कई जोरदार धमाके भी हुए. आग ने देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया. फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटें और दूर तक फैलता जहरीला धुआं इलाके में दहशत का कारण बन गया.

कई मजदूरों के घायल होने की आशंका

घटना के समय फैक्ट्री में करीब 35 से 40 मजदूर मौजूद थे. हादसे में कई मजदूरों के झुलसने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, सीएसईबी तथा अन्य विभागों की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं। कई दमकल वाहन लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हैं. आग की तीव्रता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है.

मजदूर सुरक्षित, आग पर नियंत्रण के प्रयास

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना में फैक्ट्री के सभी मजदूर सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्राथमिकता आग पर जल्द से जल्द नियंत्रण पाने की है ताकि किसी प्रकार का बड़ा नुकसान न हो. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह सील कर दिया है. आम लोगों के प्रवेश और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रोक रखा है, जबकि दमकल और राहत दलों के लिए मार्ग पूरी तरह खाली कराया गया है.

ये भी पढ़ें: CG News: संदिग्ध किराएदारों पर पुलिस की सख्ती, अब मकान मालिकों की भी जवाबदेही तय, सत्यापन नहीं कराने पर होगी कार्रवाई

ज़रूर पढ़ें