Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ः आसमान से आई मौत CCTV में हुई कैद, खेत में काम करने के बाद घर जा रही थी महिला

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के ग्राम पंडरभट्टा में आकाशीय बिजली गिरने से 46 वर्षीय महिला गीता बाई पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. लेकिन आसामान से गिरी बिजली और महिला की मौत सीसीटीवी में कैद हो गई है.

मृतिका गीता बाई खेत में काम करने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस दर्दनाक हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आकाशीय बिजली गिरने का भयावह मंजर कैद हुआ है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिवार में मातम पसरा हुआ है.

पति की मौत के बाद थीं बच्चों का सहारा

ग्रामीणों के मुताबिक मृतिका अपने पति की मौत के बाद बच्चों का सहारा थीं. गीता बाई के परिवार पर यह हादसा बेहद दुखद और भारी पड़ने वाला है. बताया जा रहा है कि उनके पति की भी कुछ समय पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी. पति के निधन के बाद गीता बाई ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थीं और अपने बच्चों का सहारा बनी हुई थीं. मृतिका के दो बेटे और एक बेटी हैं, बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे परिवार के साथ हैं. ऐसे में गीता बाई की अचानक मौत से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है. मां की मौत की खबर से दोनों बेटों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

देखें ये पूरा वीडियो

Exit mobile version