‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के…’, श्योपुर की कलेक्टर शीला दाहिमा का गाना गाते हुए वीडियो वायरल
कलेक्टर शीला दाहिमा
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वाडियो में मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की कलेक्टर शीला दाहिमा का एक बार फिर संगीत, गायन और फिल्मी अंदाज देखने को मिल रहा है. हमेशा प्रशासनिक कामकाज, सरकारी बैठकों और फाइलों के बीच व्यस्त रहने वाली कलेक्टर का ये वीडियो देखकर लोग कमेंट बॉक्स में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में कलेक्टर शीला दाहिमा चश्मा लगाकर पाप सिंगर की तरह हिंदी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का मशहूर गाना ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ गाती नजर आ रही हैं. हालांकि ये पहला वीडियो नहीं जो वायरल हो रहा है. इससे पहले भी उनके गाने और डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुके हैं.
पहला-पहला प्यार का वीडियो
पिछले ही महीने कलेक्टर शीला दाहिमा का खुद की आवाज में फिल्मी गीत पहला-पहला प्यार का वीडियो सामने आया था. अब एक और गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने के बोल और उनकी आवाज लोगों को जमकर ध्यान खीच रही है. यह वीडियो 19 नवंबर को सामने आया और अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो कर चर्चा का विषय बन गया है.
IAS Sheela Dahima, Collector, Sheopur district, Madhya Pradesh https://t.co/vCgkQUeFrw
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) November 21, 2026
ये वीडियो 2-3 साल पुराना है
कलेक्टर शीला दाहिमा ने इस वीडियो के बारे में कि उनका ये वीडियो 2-3 साल पुराना है. संगीत और अभिरुचियां सकारात्मक जीवन जीने में सहायक होती हैं. मुझे बचपन से ही संगीत में रुचि रही है. उन्होंने बताया कि मैने कभी संगीत की औपचारिक शिक्षा नहीं ली लेकिन संगीत सुनने और खुद अभ्यास करने का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा.
2015 बैच की IAS अधिकारी
बताते चलें कि शीला दाहिमा 2015 बैच की IAS अधिकारी हैं. अप्रैल 2026 में उन्हें श्योपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया था. इससे पहले वह मध्य प्रदेश शासन के सहकारिता विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं.



