Vistaar NEWS

RRB Exam Special: परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, रेलवे आज से ट्रेनों में जोड़ेगा एक्स्ट्रा कोच

RRB Exam Special

ट्रेनों में जोड़ेगा एक्स्ट्रा कोच

RRB Exam Special: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है. रेलवे प्रशासन के इस फैसले के तहत रेल मंडल से चलने वाली तीन एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त जनरल कोच और जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है.

परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में होगी सहूलियत

ट्रेन में नए डिब्बे जोड़ने से छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और वापसी के लिए सामन्य डिब्बों की संख्या बढ़ने से धक्का-मुक्की से बचाव होगा. रेलवे के द्वारा ये व्यवस्था दो अगस्त से 24 अगस्त तक पूरे परीक्षा सत्र के दौरान प्रभावी रहेगी. रायगढ़-गोंदिया रूट की जनशताब्दी में सेकेंड सिटिंग कोच लगने से कन्फर्म सीट का विकल्प भी बढ़ जाएगा.

इन ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे कोच

  1. 18249 रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस 1 अतिरिक्त जनरल कोच 2 से 23 अगस्त 2026 तक

2. 18250 कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस1 अतिरिक्त जनरल कोच 3 से 24 अगस्त 2026 तक

3. 18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस1 अतिरिक्त जनरल कोच 3 से 22 अगस्त 2026 तक

4. 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस1 अतिरिक्त जनरल कोच 4 से 23 अगस्त 2026 तक

5. 58221 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर1 अतिरिक्त जनरल कोच 4 से 23 अगस्त 2026 तक

6. 58222 चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर1 अतिरिक्त जनरल कोच 4 से 23 अगस्त 2026 तक

7. 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी 1 अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग कोच 2 से 22 अगस्त 2026 तक

8. 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी1 अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग कोच 3 से 23 अगस्त 2026 तक

ये भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने के निर्देश, CEO मेहताब सिंह गुर्जर ने लाभार्थियों से किया संवाद

Exit mobile version