रेलवे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रायपुर, उज्जैन, जबलपुर समेत 37 मंडलों में नए डीआरएम की नियुक्ति

Indian Railways DRM Transfer: रायपुर. रेलवे बोर्ड ने देशभर के रेल मंडलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) की नियुक्ति और स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं.
railway news

रेलवे न्यूज

रायपुर. रेलवे बोर्ड ने देशभर के रेल मंडलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न मंडलों के मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) की नियुक्ति और स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं. 27 नवंबर को जारी आदेशों में रायपुर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई महत्वपूर्ण रेल मंडलों में नए डीआरएम की पदस्थापना की गई है. रायपुर मंडल की जिम्मेदारी पृथुल कुमार को सौंपी गई है. वे वर्तमान डीआरएम दयानंद का स्थान लेंगे.

रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, पृथुल कुमार वर्तमान में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं. उन्हें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल का नया डीआरएम नियुक्त किया गया है. हालांकि, उनकी नियुक्ति केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण, नई दिल्ली में लंबित मूल आवेदन क्रमांक 1948/2026 के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी. कार्यभार संभालने की तारीख बाद में घोषित की जाएगी.

इन मंडलों में भी हुई नई नियुक्तियां

  • बिलासपुर जोन के नागपुर मंडल में अमिता शुक्ला.
  • संबलपुर मंडल में अमित कुमार जैन.
  • प्रयागराज मंडल में नितिन बंसल.
  • लखनऊ मंडल में अमनदीप कपूर.
  • जम्मू मंडल में अक्षय कुमार मरनरू.
  • मुंबई मंडल के सीएसएमटी में दीपक नारायण काटे.
  • पुणे मंडल में हर्षा दास.
  • भुसावल मंडल में मनीषा चटर्जी.
  • उज्जैन मंडल में समीर शंकर.
  • रतलाम मंडल में यशवंत कुमार चौधरी.
  • जबलपुर मंडल में गुनींदर सिंह नरंग.
  • इज्जतनगर मंडल में दिलीप कुमार श्रीवास्तव.
  • वाराणसी मंडल में राजेश तिवारी.
  • गुवाहाटी के लुमडिंग मंडल में प्रशांत कुमार.
  • विशाखापत्तनम मंडल में अमृत श्रीवास्तव.
  • सियालदह मंडल में मनोज कुमार गंगैया.
  • चेन्नई के सलेम मंडल में देवेंद्र कुमार चौधरी.
  • मुंबई के बांद्रा टर्मिनस मंडल में सुधीर कुमार सरवरिया.
  • कोटा मंडल में पवनप्रिया राजू.
  • गुंतकल मंडल में योगेंद्र बघेल.
  • तिरुचिरापल्ली मंडल में शरद शर्मा.
  • नांदेड़ मंडल में मनीष चंद्र.
  • विजयवाड़ा मंडल में भास्कर चोरडिया.
  • धनबाद मंडल में सुबिन कुमार.
  • कटिहार मंडल में शिखा श्रीवास्तव.
  • अजमेर मंडल में वीणा कुमारी वर्मा.
  • चेन्नई के डिवीजन में नवीन कुमार अग्रवाल.
  • डीडीयू मंडल में सुबिन कुमार.
  • मैसूर मंडल में अभिजीत कुमार सिन्हा.
  • खुर्दा रोड मंडल में भास्कर चोरडिया.
  • सूरत मंडल में भरद्वाज चौधरी.

देंखे आदेश

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें