बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस ने सिरगिट्टी क्षेत्र से 23 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है. मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पकड़े गए सभी 23 लोगों को रायपुर स्थित डिटेंशन सेंटर भेजा गया है.
मुख्यमंत्री के मुताबिक डिटेंशन सेंटर में इन लोगों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) किया जाएगा. इसके बाद यह स्पष्ट किया जाएगा कि वे वास्तव में बांग्लादेशी नागरिक हैं या नहीं. यदि जांच में सभी के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि होती है, तो उन्हें वापस भेजने (Deportation) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस के अनुसार सिरगिट्टी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 23 लोगों को पकड़ा गया. फिलहाल उनकी पहचान, दस्तावेज और भारत में प्रवेश से संबंधित जानकारी की जांच की जा रही है. मामले में पुलिस और संबंधित एजेंसियों की आगे की कार्रवाई जारी है.
ये खबर भी जरूर पढ़ेः CG News: गजपल्ला वॉटरफॉल में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने पहुंचे रायपुर के युवक की डूबने से मौत, रेस्क्यू जारी
