CG News: गजपल्ला वॉटरफॉल में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने पहुंचे रायपुर के युवक की डूबने से मौत, रेस्क्यू जारी

रायपुर से अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे एक युवक की गजपल्ला वॉटरफॉल (Gajpalla Waterfall) में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई.

गरियाबंद/रायपुर. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से पिकनिक मनाने गए युवकों के लिए रविवार का दिन मातम में बदल गया. रायपुर से अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे एक युवक की गजपल्ला वॉटरफॉल (Gajpalla Waterfall) में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है.

रायपुर से पहुंचे थे दोस्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अपने पांच दोस्तों के साथ रायपुर से पिकनिक मनाने और घूमने के लिए गजपल्ला वॉटरफॉल पहुंचा था. सभी दोस्त वॉटरफॉल के पास आनंद ले रहे थे, इसी दौरान नहाने के क्रम में युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया. हादसे के बाद साथ आए दोस्तों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी. सूचना मिलते ही गरियाबंद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई. समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों और रेस्क्यू टीम द्वारा युवक के शव को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.

इस घटना ने एक बार फिर प्राकृतिक पर्यटन स्थलों (Tourist Spots) पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिले के कई वॉटरफॉल और पिकनिक स्पॉट्स पर लगातार ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं, इसके बावजूद सुरक्षा गार्ड, चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं का अभाव नजर आता है, जिससे पर्यटकों की जान जोखिम में पड़ रही है.

ज़रूर पढ़ें