Vistaar NEWS

Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

CG Agniveer Bharti

अग्निवीर भर्ती

Agniveer Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के जो युवा अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएं हैं, उनके लिए जरूरी खबर है. जहां भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है.

अग्निवीर भर्ती के लिए 10 तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

पहले यह प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 तक निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in/Authentication.aspx के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी.

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के युवाओं की मदद के लिए ब्लॉक स्तर पर व्यवस्था की गई है. कैंडिडेट्स रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में जाकर आवेदन से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन ले सकते हैं.

कौन होंगे पात्र?

कैंडिडेट्स के लिए बना हेल्प डेस्क

निर्देश में यह भी बताया गया है कि यदि किसी कैंडिडेट्स को आवेदन करने में परेशानी होती है, तो वह रोजगार कार्यालय रायपुर में बनाए गए हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं. यहां सेना भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें- CG News: जांजगीर-चांपा की प्रभारी SP बनीं निवेदिता पाल, DGP ने जारी किया संशोधित आदेश

रोजगार विभाग देगा फ्री ऑनलाइन कोचिंग

छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी. इसमें विषयवार मार्गदर्शन, मॉडल पेपर और परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी.

Exit mobile version