‘हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी…’, धर्मांतरण पर बोले धीरेंद्र शास्त्री, खुद को बताया छत्तीसगढ़ का भांजा
Dhirendra Krishna Shastri
CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय हनुमंत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ. पहले दिन यानी शनिवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाई. बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. इस दौरान उन्होंने धर्मांतरण पर बड़ा बयान दिया.
‘हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी’ – बाबा बागेश्वर
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कोरबा में कथा के दौरान धर्मांतरण पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी. अब यह खेल नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी.
घर वापसी का संकल्प भी दोहराया
बता दें कि इन दिनों कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है. पहले दिन यानी शनिवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाई. बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. इस दौरान उन्होंने धर्मांतरण पर तीखा प्रहार किया. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय मिशनरियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हालेलुया की ठठरी मारी जाएगी. अब हिंदुओं का धर्मांतरण नहीं होगा. हम कोरबा, रायगढ़, जशपुर और बिलासपुर के हिंदूओं से प्रार्थना करते हैं जिन-जिन लोगों को घर वापसी करनी है, यही सही मौका है.
ये भी पढ़ें- महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, 26वीं किस्त से पहले कर लें ये काम, वरना अटक जाएगा पैसा
खुद को बताया छत्तीसगढ़ का भांचा
धीरेंद्र शास्त्री ने भावुक अंदाज में खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया. उन्होंने कहा कि यह माता कौशल्या की धरती है, मैं यहां का भांचा हूं, यहां मेरा पूरा अधिकार है.
विशेष ‘दिव्य दरबार’ भी सजेगा
जानकारी के अनुसार, यहां हनुमंत कथा 1 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें विशेष ‘दिव्य दरबार’ भी सजेगा. बाबा ने साफ कर दिया है कि वे यहां केवल कथा सुनाने नहीं, बल्कि सनातन की अलख जगाने और धर्मांतरण रोकने के संकल्प के साथ आए हैं.