Vistaar NEWS

CG Assembly Special Session Highlights: महिला आरक्षण बिल पर सदन में हंगामा, विपक्ष ने कहा- चुनाव हारने का था डर, सत्ता पक्ष के विधायकों ने दिया जवाब

CG Assembly Session

छत्तीसगढ़ विधानसभा

CG Assembly Special Session Live: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र हो रहा है. सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है. इस सत्र में महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

महिला आरक्षण बिल पर सदन में हंगामा

आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के लिए शासकीय संकल्प प्रस्ताव पेश किया. आंसदी ने चर्चा के लिए 4 घण्टे का समय निर्धारित किया. मुख्यमंत्री साय के प्रस्ताव के बाद नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत अशासकीय संकल्प प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे आसंदी ने अग्राह्य कर दिया. इस पर डॉ. महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री तो निंदा प्रस्ताव लाने वाले थे, लेकिन यह शासकीय संकल्प प्रस्ताव तो निंदा पर नहीं है.

500 महिला जनप्रतिनिधियों ने देखी सदन की कार्यवाही

विधानसभा की दर्शक दीर्घा पूरी तरह महिला शक्ति से भरी नजर आई. प्रदेशभर से निगम, पालिका, जिला पंचायत और जनपद पंचायतों की करीब 500 महिला जनप्रतिनिधि मौजूद रहीं. इसके अलावा हजारों महिलाएं सदन की कार्यवाही देखने पहुंचीं. यह दृश्य न केवल नारी जागरूकता का प्रतीक था, बल्कि राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का भी स्पष्ट संदेश दे गया.

ये भी पढ़ें- ‘चूल्हा चौका नहीं अपने राज्य और देश का मान बढ़ाना है…’ सदन में पेश हुआ शासकीय संकल्‍प बिल, विशेष सत्र को सुनने पहुंचीं महिलाएं

इस पूरे घटनाक्रम ने साफ कर दिया कि महिला आरक्षण पर राजनीतिक सहमति तो है, लेकिन क्रियान्वयन के तरीके और समय-सीमा को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच मतभेद बरकरार हैं. सदन के भीतर जहां महिला आरक्षण पर जोरदार बहस हुई, वहीं बाहर इसे लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: 500 महिला जनप्रतिनिधियों ने देखी सदन की कार्यवाही

विधानसभा की दर्शक दीर्घा पूरी तरह महिला शक्ति से भरी नजर आई. प्रदेशभर से निगम, पालिका, जिला पंचायत और जनपद पंचायतों की करीब 500 महिला जनप्रतिनिधि मौजूद रहीं. इसके अलावा हजारों महिलाएं सदन की कार्यवाही देखने पहुंचीं.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: महिलाओं की स्थिति पर कांग्रेस ने कभी नहीं चर्चा नहीं की – अजय चंद्राकर

महिला आरक्षण पर चर्चा में विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि- अहम संकल्प पर चर्चा हो रही, अपने तरीके से अपना पक्ष रखा. महिलाओं की स्थिति पर कांग्रेस ने कभी नहीं चर्चा नहीं की. अंबेडकर के साथ कैसा व्यवहार कांग्रेस ने किया, सब जानते हैं. देश का ऐसा दूसरा राज्य छत्तीसगढ़ है, जहां हमारी सरकार ने आरक्षण दिया. जहां महिलाओं को संस्थाओं में 50 फ़ीसदी आरक्षण दिया.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: महिलाएं समझदार है, बहकाइये मत – संगिता सिन्हा

कांग्रेस विधायक संगिता सिन्हा ने कहा- जब पूरे देश में चुनाव आने वाला है, तो मोदी जी अचानक से घोषणा करते हैं कि 33% आरक्षण लाया जाएगा. महिलाएं समझदार है, आप बहकाने का प्रयास मत कीजिए. आप सबसे पहले जनगणना करवाइये, इसके बाद महिला आरक्षण बिल लागू करिए. चुनाव हारने का डर था, इसलिए ये बिल लाए हैं.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहता है – किरण सिंहदेव

महिला आरक्षण पर BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आजादी के बाद से 5 दशक तक देश में कांग्रेस की सरकार रही. कांग्रेस सरकार के दौरान महिलाओं के लिए काम क्यों नहीं किया? बीजेपी ने संसद में बिल लाया तब समर्थन क्यों नहीं दिया. यह बिल 2029 में लोस और रास में प्रतिनिधित्व देने वाला बिल है. संसद में बिल को ध्वस्त करने का काम कांग्रेस ने किया. कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहता है.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: महिला विधायकों को सभापति तालिका में किया गया शामिल

एक दिवसीय विशेष सत्र में महिला विधायकों को सभापति तालिका में शामिल किया गया. इसमें लता उसेंडी और अनिला भेड़िया का नाम शामिल है. नियम 9 एक को शिथिल करते नाम निर्देशित किया गया.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: डिप्टी सीएम अरुण साव ने तंज पर सदन में हंगामा

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया के वक्तव्य के दौरान तंज कसते हुए कहा कि हमारी तीन बहनें एक साथ खड़े होकर बोल रही थी, कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 500 रुपए देने का वादा किया था. आज किस मुंह से ये महिला के अधिकारों की बात कर रहे हैं.

इस पर अनिला भेड़िया ने कहा मणिपुर जल रहा था तो ये लोग कहा थे? उन्नाव की महिला सड़क पर घूम रही थी तो पीएम ने मुंह में टेप लगा लिया था, प्रदेश में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ तो सीएम ने क्या टेप लगा लिया था. किस मुंह से आप महिला अधिकार की बात कर रहे हो, सत्ता पक्ष ने निशाना साधते हुए कहा जब महिलाओं का सामूहिक मुंडन हुआ आप कहा थे.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: कांग्रेस 33% महिला आरक्षण के पक्ष में – अनिला भेड़िया

सदन में विपक्ष की ओर से पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि कांग्रेस 33% महिला आरक्षण के पक्ष में है. वर्तमान सीटों पर ही 33% आरक्षण लागू किया जाए. BJP की हिम्मत 543 सीटों पर 33% आरक्षण देने की नहीं है. महिलाएं इसका बदला BJP से जरूर लेंगी.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: विधानसभा में महिलाओं की संख्या पर बहस

विपक्ष के विधायकों ने कहा कांग्रेस ने मौका दिया. BJP से 54 में 8, कांग्रेस से 35 में 11 महिला विधायक हैं. कांग्रेस ने वास्तव में महिलाओं को अवसर प्रदान किया. इसे लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष की महिलाओं के बीच तीखी बहस हो रही है.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: उज्जवला और रसोई गैस की किल्लत पर बहस

छत्तीसगढ़ विधानसभा में शासकीय संकल्प पर चर्चा जारी है. इस बीच उज्जवला और रसोई गैस की किल्लत पर बहस शुरू हो गई है.

विपक्ष के विधायकों ने सदन में रसोई गैस संकट का मुद्दा उठाया. सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच रसोई गैस संकट पर जमकर बहस हो रही है.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: बिल गिरने के बाद आधी आबादी के सपने टूट गए – लता उसेंडी

BJP विधायक लता उसेंडी ने सदन में कहा- संसद में बिल गिरने के बाद आधी आबादी के सपने टूट गए. महिला आरक्षण के बिल में विपक्ष ने हमेशा ढकोसला किया. पिछले 6 दशकों से विपक्ष आरक्षण का ढोंग रचते रहे.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: चरण दास महंत ने पेश किया प्रस्ताव

मुख्यमंत्री साय के प्रस्ताव के बाद नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत अशासकीय संकल्प प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे आसंदी ने अग्राह्य कर दिया. इस पर डॉ. महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री तो निंदा प्रस्ताव लाने वाले थे, लेकिन यह शासकीय संकल्प प्रस्ताव तो निंदा पर नहीं है.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर शासकीय संकल्प पेश किया. यह महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण, परिसीमन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया जाने का संकल्प है.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: निधन उल्लेख के बाद सदन के कार्रवाई 5 मिनट के लिए स्थगित…

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: सदन ने दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि

राष्ट्रगीत और राजगीत के साथ विशेष सत्र की शुरुआत हुई. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने निधन सूचना दी. पूर्व सांसद मोहसीना किदवई, पूर्व विधायक जगेश्वर भगत के निधन की सूचना दी. सदन में दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र, सदन की कार्यवाही शुरू

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: BJP विधायक दल की बैठक शुरू

विशेष सत्र से पहले विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में BJP विधायक दल की बैठक हो रही है. इस बैठक में विशेष सत्र की रणनीति पर बैठक में मंत्रणा की जा रही है.

श्वेक्षा पाठक

CG Assembly Special Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र आज

आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र होने जा रहा है. इस सत्र में महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

Exit mobile version