Amit Shah Chairs Meet Live: आज बस्तर में पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई. बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उनके साथ मंच पर सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, IB डायरेक्टर तपन कुमार डेका, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी मौजूद रहे.
अमित शाह ने कहा 31 मार्च 2026 के बाद पहला बस्तर दौरा है. जिसमें मध्य क्षेत्रीय की बैठक में शामिल हुआ. भय का माहौल, बंदूकों के साये में जीवन जीने का भय समाप्त हो गया है. आनंद का विषय यह है कि बस्तर नक्सल मुक्त हो गया है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने नक्सल उन्नमूलन को सहयोग नहीं दिया.
Live: अमित शाह ने कहा 31 मार्च 2026 के बाद पहला बस्तर दौरा है. जिसमें मध्य क्षेत्रीय की बैठक में शामिल हुआ. भय का माहौल, बंदूकों के साये में जीवन जीने का भय समाप्त हो गया है. आनंद का विषय यह है कि बस्तर नक्सल मुक्त हो गया है.
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने नक्सल उन्नमूलन को सहयोग नहीं दिया. भाजपा सरकार बनाने के बाद नक्सलवाद समाप्ति के लिए कवायद की. जिसके बाद 31 मार्च 2026 की डेडलाइन तय की गई.
Live: बैठक में नक्सलमुक्त भारत पर हुई चर्चा – अमित शाह
बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है. इसे लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉफ्रेंस की. जिसमें उन्होंने बताया कि नक्सलमुक्त भारत पर चर्चा हुई है. इसके साथ ही पूर्व की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा है.
Live: बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक खत्म
बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक समाप्त हो गई है. बैठक के बाद अमित शाह सहित सभी मुख्यमंत्री भोजन करेंगे. भोजन के बाद विधायक दल व संगठन की छोटी बैठक होगी. इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रेसवार्ता करेंगे.
Live: दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अमित शाह
आज की बैठक के बाद अमित शाह दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीटिंग में हुई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा करेंगे. इसके बाद लगभग 4 बजे वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
Live: इस बैठक में प्रशासनिक और नीतिगत मामलों को लेकर कैसे समन्वय बनाया जाए, इस पर चर्चा की जाएगी. इसके पहले मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक उत्तर प्रदेश में हुई थी.
Live: शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू
बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री, परिषद के सदस्य, राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतरराज्यीय परिषद के सदस्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है.
Live: CZC मीटिंग में शामिल होने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने एमपी, उत्तराखंड के सीएम जगदलपुर में मौजूद है. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जगदलपुर पहुंच गए हैं. वहीं 11 बजे से होटल एम्बिशन में CZC मीटिंग शुरू होगी. माओवाद समाप्ति के बाद हो रही बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. चार राज्यों के आदिवासी संभागों में बेहतर विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा हो सकती है.
जगदलपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ #yogiadityanath #amitshah #bastar #cmmohanyadav @vishnudsai @myogiadityanath @AmitShah pic.twitter.com/dU23Fi6luh
— Vistaar News (@VistaarNews) May 19, 2026
Live: 11 बजे शुरू होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक
गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 11 बजे होने वाली इस बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव के अलावा छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीएम भी हिस्सा लेंगे. इस बैठक में प्रशासनिक और नीतिगत मामलों को लेकर कैसे समन्वय बनाया जाए, इस पर चर्चा की जाएगी. इसके पहले मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक उत्तर प्रदेश में हुई थी.
Live: आज गृहमंत्री शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होने जा रही है. इसमें चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं.
