बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक खत्म, अमित शाह बोले- नक्सलमुक्त भारत पर हुई चर्चा, पूर्व की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
Central Regional Council Meeting: आज बस्तर में पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक हो रही है. जगदलपुर के होटल एंबिशन में 11 बजे से ये महत्वपूर्ण बैठक होगी.
Amit Shah Chairs Meet Live: आज बस्तर में पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई. बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उनके साथ मंच पर सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, IB डायरेक्टर तपन कुमार डेका, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी मौजूद रहे.
अमित शाह ने कहा 31 मार्च 2026 के बाद पहला बस्तर दौरा है. जिसमें मध्य क्षेत्रीय की बैठक में शामिल हुआ. भय का माहौल, बंदूकों के साये में जीवन जीने का भय समाप्त हो गया है. आनंद का विषय यह है कि बस्तर नक्सल मुक्त हो गया है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने नक्सल उन्नमूलन को सहयोग नहीं दिया.